Train Ticket Holi 2024: त्योहारों के सीजन में ट्रेन टिकट मिलना बेहद मुश्किल होता है। इस मौके पर लोग घर जाने के बारे में सोचते हैं, लेकिन ट्रेन में जगह नहीं मिलने की वजह से नहीं जा पाते हैं। अगर आप अभी से होली पर घर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको ट्रेन में टिकट लेने का अभी से विचार करना चाहिए। क्योंकि ट्रेन टिकट लेने में जितना लेट होगा, सीट मिलना उतना ही मुश्किल होगा। लेकिन क्या होली पर घर जाने के लिए अभी से टिकट बुक किया जा सकता है।
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, आप यात्रा की तारीख से 120 दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं। साल 2024 में होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। रेलवे के नियम के मुताबिक, यात्रा की तारीख से चार महीने पहले टिकट बुक किया जा सकता है। अगर इस हिसाब से देखा जाए, तो 25 नवंबर के बाद से होली के पहले का टिकट बुक किया जा सकता है।
अगर आप तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो यात्रा की तारीख के एक दिन पहले कर सकते हैं। अगर आपका टिकट कंफर्म नहीं हो पाया, तो भी ट्रेन में यात्रा की जा सकती है, लेकिन इसके लिए आपको टीटीई से बात करनी होगी।
PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आया पैसा, अगली किस्त भी नहीं आएगी, जानिए क्या है वजह
IRCTC की प्रीमियम तत्काल सुविधा का इस्तेमाल करके भी आप टिकट बुक कर सकते हैं। प्रीमियम तत्काल में भी यात्रा से 24 घंटे पहले टिकट बुक किया जा सकता है। IRCTC मोबाइल एप से भी टिकट बुक कर सकते हैं।
PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाने के लिए ऐसे करें आवेदन, मिलेंगे ये बड़े फायदे
टिकट बुक करने से IRCTC की वेबसाइट और एप पर एक दो मिनट पहले लॉगिन करें। तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने पर आपको ट्रेन, तत्काल कोटा, और क्लास चुनना होगा। इसके बाद यात्री के डिटेल्स भरनी होगी।