LIC Saral Pension Yojana: आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस योजना का नाम सरल पेंशन प्लान है। अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी अच्छी स्कीम की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में एलआईसी का सरल पेंशन प्लान आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है। देश में करोड़ों लोग एलआईसी को एक सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर देखते हैं। एलआईसी की सरल पेंशन योजना में आपको एकमुश्त पैसों का निवेश करना होता है। उसके बाद आपको जीवन भर इस योजना के तहत पेंशन का लाभ मिलता है। वहीं अगर इस बीच बीमाधारक की मृत्यु होती है। इस स्थिति में पॉलिसीधारक द्वारा तय किए गए नॉमिनी को निवेश की राशि लौटा दी जाती है। एलआईसी सरल पेंशन योजना के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
LIC Saral Pension Plan
- फोटो : istock
एलआईसी की इस स्कीम में 40 से 80 उम्र के बीच वाले लोग ही आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एलआईसी सरल पेंशन प्लान को आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
LIC Saral Pension Plan
- फोटो : iStock
एलआईसी सरल पेंशन प्लान में निवेश करने की अधिकतम सीमा को तय नहीं किया गया है। एलआईसी कैलकुलेटर के मुताबिक अगर आपकी उम्र 42 साल है। ऐसे में अगर आप 30 लाख रुपये की एन्यूटी को खरीदते हैं, तो आपको हर महीने 12,388 रुपये की पेंशन मिलेगी।
4 of 5
LIC Saral Pension Plan
- फोटो : iStock
इस स्कीम में आप एकमुश्त निवेश करने के बाद सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक आधार पर पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। एलआईसी सरल पेंशन स्कीम में निवेश करने के बाद आप लोन की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।
इस पॉलिसी को खरीदते वक्त आपको स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी।