इस लोन को आप मल्टी यूटिलिटी वाहन, न्यू पैसेंजर कार या स्पोर्ट्स यूटिलिटी कार खरीदने के लिए ले सकते हैं। इसमें आपको कार की ऑन-रोड कीमत का 90 प्रतिशत तक का लोन फाइनेंस हो जाता है। ऑन रोड कीमत में रजिस्ट्रेशन से लेकर इंश्योरेंस तक की सभी कीमतें शामिल होती हैं।
लोन का भुगतान करते समय आपको किसी प्रकार की प्री पेनल्टी भी नहीं देनी होगी। वहीं बात अगर प्रोसेसिंग फीस की करें, तो इसके लिए आपसे 6 लाख रुपये तक के लोन के लिए 1 हजार रुपये चार्ज किए जाते हैं। वहीं 6 लाख से ऊपर के लोन के लिए आपको 1500 रुपये का प्रोसेसिंग चार्ज देना होगा। इसमें जीएसटी अलग से जोड़ी जाएगी।
वहीं बात अगर इंटरेस्ट की करें, तो इसे आप एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.sbi.co.in/web/interest-rates/interest-rates/loan-schemes-interest-rates/auto-loans पर विजिट करके आसानी से चेक कर सकते हैं।
इस लोन का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए। आपकी आय के आधार पर आपको अधिकतम लोन राशि दी जाएगी। वहीं अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं या किसी बड़ी निजी कंपनी में काम करते हैं। इस स्थिति में आपको लोन मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
एसबीआई के इस कार लोन के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा। आप एसबीआई की अधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in/web/personal-banking/loans/auto-loans/sbi-new-car-loan-scheme पर विजिट करके आसानी से कार लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।