फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत की खबर: गैस पर फट सकता है आपका प्रेशर कूकर, खाना बनाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

Tue, 14 May 2024 05:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सामान्य नियम के मुताबिक, कुकर में उसकी क्षमता का सिर्फ 3/4 भाग ही भरना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो प्रेशर कुकर का वेंट बंद हो सकता है। इससे भाप न निकलने की वजह से कुकर फट सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
गैस पर फट सकता है आपका प्रेशर कूकर, खाना बनाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : अमर उजाला
जरूरत की खबर: हर घर में खाने बनाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया जाता है। प्रेशर कुकर की कई खासियते हैं जिसके कारण लोग इसमें खाना पकाना पसंद करते हैं। इसमें खाना जल्दी पक जाता है और स्वादिष्ट भी होता है। लेकिन फायदे के साथ ही प्रेशर कुकर के नुकसान भी हैं। अगर आप खाना बनाते समय इसका ठीक से इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो यह बम की तरह फट सकता है। इसके फटने से आग लग सकती है और इंसान की मौत भी हो सकती है। अक्सर प्रेशर कुकर के फटने की खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। 

अगर आप भी हर दिन खाना बनाने के लिए प्रेशर कुकर इस्तेमाल करते हैं, तो इससे जुड़ी कुछ गलतियों के बारे में बताते हैं। यह गलतियां कुकर के फटने का कारण बन जाती हैं। हर प्रेशर कुकर की अपनी एक क्षमता होती है। इसलिए इसमें जरूरत से अधिक खाना पकाने के लिए सामग्री भर दी जाए, तो इसके फटने का खतरा रहता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
गैस पर फट सकता है आपका प्रेशर कूकर, खाना बनाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : Istock
सामान्य नियम के मुताबिक, कुकर में उसकी क्षमता का सिर्फ 3/4 भाग ही भरना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो प्रेशर कुकर का वेंट बंद हो सकता है। इससे भाप न निकलने की वजह से कुकर फट सकता है। 

खाना बनाने के लिए बेहद कम या बिल्कुल लिक्विड का इस्तेमाल नहीं होता है, तो दबाव की वजह से भी प्रेशर कुकर के फटने का खतरा रहता है। खाने बनाते वक्त दी गई सलाह के मुताबिक ही पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
गैस पर फट सकता है आपका प्रेशर कूकर, खाना बनाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : Istock
उदाहरण के तौर पर डेढ़ कप पानी के साथ एक कप चावल को पकाना चाहिए, जब तक आपके प्रेशर कुकर मैनुअल में अन्यथा जानकारी नहीं दी गई हो। कुकर में खाने बनाते समय अधिक तेल का इस्तेमाल करने से भी फटने का खतरा रहता है। 

गैसे चुल्हे से कुकर को उतारने के बाद उसके अंदर गर्म भाप भरी रहती है, जिसकी वजह से इसमें बहुत ज्यादा दबाव रहता है। ऐसे में अगर आप ताकत लगाकर इसे खोलते हैं, तो भी फटने का खतरा रहता है। सही तरीका यह है कि गैस से उतारने के बाद कुकर को कुछ देर के लिए छोड़ा देना चाहिए और गैसे निकलने के बाद खोलना चाहिए। 

काम की बात: बिना इंटनरेट और पिन डाले चुटकियों में भेज सकते हैं पैसा, यूपीआई का ये है बेहद खास फीचर

4 of 5
गैस पर फट सकता है आपका प्रेशर कूकर, खाना बनाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : Istock
कुकर की सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर इसकी सीटी या वेंट पाइप में गंदगी भर जाती है, यह इसे बम बना सकती है। क्योंकि कुकर से भाप सही तरीके से नहीं निकल पाती है। इसकी वजह से दबाव के कारण कुकर फट सकता है। 

Scam Alert: फोन पर यह नंबर दबाते ही आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली, हैकर्स ऐसे कर रहे हैं फर्जीवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस पर फट सकता है आपका प्रेशर कूकर, खाना बनाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : Istock
इन बातों का रखें ध्यान

ढक्कन को अच्छी तरह से बंद करें
बहुत पुराने कुकर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए
कुकर,रबर या सीटी में टूट-फूट नहीं होनी चाहिए
लोकल ब्रांड या सस्ता कुकर लेने से भी बचें
प्रेशर रेगुलेटर वाल्व का वजन कम या ज्यादा होना भी घातक हो सकता है
केक, कॉर्न जैसे फूलने वाले फूड्स को सीटी लगाकर पकाना भी खतरनाक हो सकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें