फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inverter Battery Tips: लंबे समय तक चलेगी आपके इन्वर्टर की बैटरी, बस फॉलो करने होंगे ये टिप्स

Wed, 29 Jun 2022 02:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Improve Inverter Battery Life: आज हम आपको उन खास टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपके इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक चलेगी।
विज्ञापन
How to Improve Inverter Battery Life - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How to Improve Inverter Battery Life: गर्मी के सीजन में अक्सर पावर कट का सामना हम लोगों को करना पड़ता है। ऐसे में कई लोग अपने घरों में इन्वर्टर को लगवाते हैं। इन्वर्टर लगवाने के बाद बिजली जाने की समस्या से लोगों को राहत मिल जाती है। हालांकि, कई बार इन्वर्टर लगवाने के दो या तीन साल बाद उसकी बैटरी की परफॉर्मेंस काफी खराब हो जाती है। इस कारण बिजली जाने के बाद बैटरी ज्यादा समय तक बैकअप नहीं दे पाती है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन खास टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपके इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक चलेगी। अगर आप आगे बताए गए उपायों को अमल में लाते हैं, तो ऐसे में आप लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के अपने इन्वर्टर बैटरी का उपयोग कर पाएंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में -

विज्ञापन

ज्यादा समय तक इन्वर्टर की बैटरी का उपयोग करने पर उसकी परफॉर्मेंस धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऐसे में आपको इन्वर्टर की बैटरी के ऊपर ओवरलोड नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने पर बैटरी के खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

आपको अपने इन्वर्टर को किसी अच्छी वेंटिलेशन वाली जगह पर रखना चाहिए। अक्सर इन्वर्टर को चार्ज करने या उसका ज्यादा इस्तेमाल करने पर बैटरी गर्म हो जाती है। वहीं अच्छी वेंटिलेशन वाली जगह पर इन्वर्टर को रखने पर इसकी बैटरी जल्दी गर्म नहीं होगी। ऐसे में उसके जल्द खराब होने की संभावना भी काफी कम हो जाती है।

इन्वर्टर की बैटरी में डिस्टिल्ड वाटर का उपयोग होता है। अगर बैटरी में डिस्टिल्ड वाटर, लेवल से ज्यादा या कम होता है। इस स्थिति में आपकी बैटरी जल्द खराब हो सकती है। आपको नियमित तौर इन्वर्टर में डिस्टिल्ड वाटर लेवल की जांच करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

आपको अपने इन्वर्टर और उसकी बैटरी के आसपास धूल नहीं जमने देना चाहिए। अगर आपके इन्वर्टर की बैटरी पर धूल जमती है। इस स्थिति में बैटरी के खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा आपको अपने इन्वर्टर की बैटरी के टर्मिनस को जंग से बचाकर रखना चाहिए। इसमें जंग लगने से बैटरी काफी धीमी चार्ज होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें