फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं नकली चाय पत्ती का इस्तेमाल, ऐसे करें असली नकली में पहचान

Sun, 18 Dec 2022 05:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Identify the purity of Tea Leaf: आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली चाय पत्ती में पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन
How To Identify the purity of Tea - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How To Identify the purity of Tea Leaf: विश्व भर में चाय पीना खूब पसंद किया जाता है। इसके जायके का स्वाद हर किसी को पसंद है। दुनिया भर में भारत चाय का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। भारत में एक बड़ी आबादी चाय का स्वाद लेना पसंद करती है। चाय हमारी आदत का हिस्सा बन चुकी है। लोग सुबह और शाम दोनों समय चाय का सेवन करते हैं। ऐसे में देश के भीतर चाय की पत्ती का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। वहीं दुकानों पर मिलने वाली चाय पत्ती में मिलावट की शिकायतें भी समय समय पर सामने निकलकर आती रहती हैं। अगर आप भी चाय बनाने के लिए चाय पत्ती खरीदकर लाते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली चायपत्ती में पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

विज्ञापन


इसके लिए सबसे पहले आपको एक गिलास पानी में चाय की पत्ती डालनी है। इस बात का खास ध्यान रखें कि पानी ठंडा होना चाहिए। अगर चाय की पत्ती शुद्ध हुई, तो उसे पानी में डालने के बाद पानी के रंग में कोई बदलाव नहीं होगा।

LIC Jeevan Anand Policy: 45 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 25 लाख, ऐसे करें स्कीम में निवेश
विज्ञापन


अगर चाय की पत्ती में रंगों की मिलावट की गई होगी। ऐसे में चाय पत्ती पानी में डालने के बाद रंग छोड़ देगी। इसके अलावा आप चाय की पत्ती की वास्तविकता की पहचान चुंबक की मदद से भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इसके लिए आपको एक कांच की प्लेट लेनी है। इसके बाद चाय की पत्तियों को कांच की प्लेट पर फैलाएं। अब आपको चाय की पत्तियों के ऊपर चुंबक को घुमाना है।

New Year 2023: नए साल पर बेटी को दें तोहफा, सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके उसके भविष्य को करें सुरक्षित

अगर आपकी चाय की पत्ती शुद्ध है। इस स्थिति में वह चुंबक के ऊपर नहीं चिपकेगी। वहीं अगर आपकी चाय की पत्ती में मिलावट की गई है। इस स्थिति में वह चुंबक के ऊपर चिपक जाएगी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें