सुल्तानपुर क्षेत्र में लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर श्री सीमेंट फैक्ट्री के निकट एक वैन अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। इस हादसे में चालक घायल होकर गाड़ी में ही फंस गया। बाद में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
शनिवार सुबह एक चालक वैन में दूध की केन रखकर लक्सर से सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। करीब छह बजे जैसे ही वह श्री सीमेंट फैक्ट्री के समीप पहुंचा तो वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। इससे वैन सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से जा टकराई। इससे चालक क्षतिग्रस्त वैन में ही फंस गया। चालक के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह उसे गाड़ी से बाहर निकाला। साथ ही चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। ब्यूरो