प्रोजेक्ट एटीएम का अर्थ अवेयरनेस थ्रू मोबाइल है। लोगों को जागरूक करने के लिए स्काउट एंड गाइड जो भी कॉल करेंगे, उसकी जानकारी जिला मुख्य आयुक्त को उपलब्ध करानी होगी। इस प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले स्काउट मास्टर्स एंड गाइडज को प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल भी बढ़ाया जाएगा। उधर, स्काउट एंड गाइड्स के जिला आयोजन आयुक्त डॉ. संजीव अत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए सभी स्काउट मास्टर्स एवं गाइड कैप्टन से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जा रहा है।
इस प्रोजेक्ट की शुरूआत जिला मुख्य आयुक्त दिलबर जीत चंद्र ने की है। बताया कि कोरोना से जंग लड़ रहे पुलिस, होमगार्ड आदि कर्मवीरों को स्काउट्स चाय व पानी की सेवा भी दे रहे हैं। प्रोजेक्ट एटीएम का मकसद देश व प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने के साथ आम लोगों को महामारी संबंधी जानकारी व बचाव के तरीकों की जानकारी देना होगा।