फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफोन के 5 आसान और अनोखे ट्रिक्स, जो आप नहीं जानते होंगे

Sat, 29 Apr 2017 04:17 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
एप्पल इस साल अपनी दसवीं सालगिरह मना रहा है। कंपनी ने दस साल पहले अपना आईफोन लॉन्च किया था। पहला आईफोन 2007 में बाजार में आया था। आईफोन कई शानदार फीचर्स के साथ आता है। इस खबर में हम आईफोन से जुडे़ पांच टिप्स बताएंगे जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। 
विज्ञापन


1. आईफोन में आप वीडियों रिकॉर्डिंग के साथ-साथ फोटो भी ले सकते हैं। ये कोई मजाक नहीं है, आप अपने आईफोन में वीडियों बनाते समय फोटो भी ले सकते हैं। ये बहुत ही सामान्य है। वीडियों बनाते समय आपको स्क्रीन पर कैमरे की बटन नजर आएगी। जब आपको फोटो लेनी हो बस कैमरे की बटन प्रेस करें और आपकी तस्वीर क्लिक हो जाएगी। 

2. बैटरी लाइफ बढ़ाना
आप अपने आईफोन की बैटरी लाइफ कुछ आसान से स्टेप फॉलो करके बढ़ा सकते हैं। आप अपने वाईफाई, ब्लूटुथ, लोकेशन, एलटीई आदि को ऑफ रखें। इसके बाद आप अपने फोन की ब्राइटनेस को भी ऑटो पर रख सकते हैं। जिससे आपके फोन की बैटरी लंबे समय तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें और भी ट्रिक्स

3. स्टॉक ऐप आइकन को हाइड करना
आईफोन स्टॉक एप्पल ऐप के साथ आता है। इस ऐप स्टॉक में कंपास, वाइस मेमो, स्टॉक, वीडियो, न्यूसलैंड या गेम सेंटर होते हैं। बहुत से यूजर्स को इन ऐप की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन इन ऐप को डिलीट कर पाना मुश्किल होता है। हालांकि इस ऐप्स को हाइड करने का विकल्प मौजूद होता है। इसके लिए आपको सफारी वेब ब्राउजर में RAG3HACK पर जाना होगा। इसके बाद Hide Apps no Jailbreak पेज पर जाएंगे जहां से आप इन ऐप्स को लॉक कर सकते हैं। 

4. कस्टम आईमैसेज रिप्लाई
बाइडिफाल्ट आपके फोन में तीन मैजेस होते हैं जो कॉल के जवाब न देने पर सेंड होते हैं। आईफोन अपने यूजर्स को इन मैसेज को रिराइट करने का मैका देता है। लेकिन आप फिर भी तीन से ज्यादा मैसेज राइट नहीं कर सकते हैं। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने मैजेस एडिट कर सकते हैं। 
Settings > Phone > Respond With Text

5. इमोजी टाइप करने के लिए शॉर्टकट
यहां कुछ आसान ट्रिक्स हैं जिसका इस्तेमाल करके आप अपने की-बोर्ड को बिना स्विच किए इमोजी का मैसेज में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Go to Settings > General > Keyboard > Keyboards > Add New Keyboard > Emoji
Go to Settings > General > Keyboard > Add New Shortcut
इस शॉर्टकट में इवोजी को जोडे़ और इसका इस्तेमाल करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें