फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की मांग पर टोकन वितरण तिथि बढ़ाई गई

Thu, 04 Aug 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की मांग पर पीजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए टोकन वित रण की तिथि को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया है। इससे बुधवार से फिर टोकन वितरण शुरू कर दिया गया, टोकन वितरण की तिथि को कालेज प्रशासन ने बढ़ाकर पांच अगस्त कर दिया है। तब तक आनलाइन आवेदन भी टोकन लेकर छात्रों को करना होगा। अब टोकन वितरण की तिथि समाप्त होने के फौरन बाद पीजी में प्रवेश के लिए मेरिट भी जारी होने की संभावना है। चूंकि कालेज प्रशासन 15 अगस्त के पूर्व पीजी प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न करा लेने के मूड में है। 
विज्ञापन

इसके पूर्व छात्रनेता किशन शुक्ला के नेतृत्व में पीजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए टोकन से वंचित छात्रों ने प्राचार्य डॉ.ललित मोहन जोशी का कार्यालय में पहुंचकर घेराव किया। उनसे छात्रहित में टोकन वितरण तिथि बढ़ाने की मांग की, साथ में वंचित छात्रों को सामने कर हवाला दिया। छात्रों की मांग पर प्राचार्य डॉ.जोशी ने फौ रन पांच अगस्त तक टोकन वितरण करने का निर्देश जारी किया। इससे छात्रों ने प्रसन्नता व्याप्त हो गई, उन्होंने इसके लिए मौके पर ही प्राचार्य का आभार जताया। छात्रनेता किशन शुक्ला ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनके हित से कोई समझौता नहीं की जाएगी। कालेज प्रशासन से मांग करके या संघर्ष करके उसे पूरा कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उच्च शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद, उच्च शिक्षा विभाग लखनऊ तक आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर ज्ञानेंद्र उपाध्याय, पवन दुबे, सूरज मिश्र, प्रकाश यादव, सुरेश कुमार, दिनेश प्रकाश, रमेश कुमार आदि छात्र रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें