फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTTC Final: मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, तीन खिलाड़ियों को मिली हार

Tue, 10 Jan 2023 10:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशियाई कप की कांस्य पदक विजेता मनिका बत्रा ने हांगकांग की झू चेंगझू को 4-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। अकुला ने चीनी ताइपे की चेन जू-यू पर 4-3 से जीत दर्ज करके अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहीं।
विज्ञापन
मनिका बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला ने मंगलवार को दोहा में 2023 डब्ल्यूटीटीसी फाइनल के एशिया महाद्वीपीय चरण के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, अन्य तीन भारतीय महिला खिलाड़ी अपने-अपने मुकाबलों में हार गईं। एशियाई कप की कांस्य पदक विजेता बत्रा ने हांगकांग की झू चेंगझू को 4-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। 
विज्ञापन


अकुला ने चीनी ताइपे की चेन जू-यू पर 4-3 से जीत दर्ज करके अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहीं। हालांकि, अन्य भारतीय खिलाड़ी चितले दिया पराग जापान की हिरानो मियू से 1-4 से हार गईं। 

स्वास्तिका घोष को कोरिया की जियोन जिही ने 4-0 से मात दी। भारत की रीथ टेनिसन को जापान की हायता हिना से 0-4 से शिकस्त मिली। पुरुषों के वर्ग में, हरमीत देसाई को चीन के फैन जेंडांग ने 4-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें