फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KE Kumar Death: कार रेस के दौरान चेन्नई में हादसा, रेसर केई कुमार की मौत, घटना की जांच शुरू

Sun, 08 Jan 2023 07:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

59 साल के केई कुमार देश के सम्मानित रेसर में से एक थे। उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेस को तुरंत रोक दिया गया। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
केई कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई में कार रेस के दौरान रविवार को जाने-माने रेसर के ई कुमार की मौत हो गई। रेस के दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान 59 साल के रेसर की मौत हो गई। वह मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में एमआरएफ एमएमएससी एफएमएससीआई इंडियन नेशनल कार रेसिंग चैंपियनशिप में भाग ले रहे थे, जब उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई।
विज्ञापन


रेस के दौरान केई कुमार की कार एक प्रतियोगी की कार से टकरा गई। टक्कर के बाद उनकी कार ट्रैक से बाहर चली गई और बाउंड्री से टकराने के बाद छत पर जा गिरी। इस घटना के बाद तुरंत रेस रोक दी गई। केई कुमार को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाला गया। चिकित्सा केंद्र में प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। 

इस रेस मीट के अध्यक्ष विक्की चंडोक ने कहा "यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कुमार एक अनुभवी रेसर थे। मैं उन्हें कई दशकों से एक दोस्त और प्रतियोगी के रूप में जानता हूं। एमएमएससी और पूर समुदाय उनके निधन पर शोक व्यक्त करता है और उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है।"
विज्ञापन


चंडोक ने कहा कि खेल के लिए राष्ट्रीय शासी निकाय FMSCI और आयोजकों, MMSC ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस बीच, कुमार के सम्मान में, दिन का शेष कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। वह एमएमएससी के आजीवन सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें