फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होगी ओलंपिक में वापसी! कुश्ती में क्रांतिकारी बदलाव

Sun, 19 May 2013 09:33 PM IST
मास्को
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचीन खेल कुश्ती को 2020 ओलंपिक में वापस लौटाने के प्रयासों के तहत इस खेल में नए क्रांतिकारी परिवर्तन लाए गए हैं जिससे अब फ्रीस्टाइल, ग्रोको रोमन और महिला वर्ग तीनों में एक समान 6-6 पदक होंगे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ  (फीला) के नव निर्वाचित अध्यक्ष सर्बिया के नेनाद लालोविच ने कहा कि हमने कुछ ऐसे फैसले किए हैं जो कुश्ती को ओलंपिक आंदोलन में बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। नए परिवर्तनों के तहत महिलाओं के लिए ज्यादा वर्ग बनाए गए हैं, ड्रा को समाप्त किया गया है और प्रतियोगियों की संख्या में कटौती की गई है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड ने कुश्ती को 2020 ओलंपिक से हटाने की सिफारिश की है जिसके चलते फीला को ये परिवर्तन लाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


लालोविच ने कहा कि हम महिलाओं को इस खेल में और समानता देंगे। कुश्ती में अब तक कुल 18 पदक हैं जिसमें 7 फ्रीस्टाइल, 7 ग्रीको रोमन और 4 महिला वर्ग शामिल हैं। महिला कुश्ती को लंदन ओलंपिक में शामिल किया गया था। कुश्ती में महिलाओं के लिए अब ज्यादा वजन वर्ग लाए जा रहे हैं। लालोविच ने कहा कि हम पदकों को फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला पहलवानों में बराबर बांटना चाहते हैं यानी 6-6 और 6। अब प्रत्येक वजन वर्ग में दो के मुकाबले सिर्फ एक कांस्य पदक दिया जाएगा।

अध्यक्ष ने कहा कि हमने प्रत्येक वर्ग में प्रतियोगियों की संख्या 16 रखने का प्रस्ताव दिया है जैसा कि मुक्केबाजी में होता है। रेफरियों की संख्या आधी कर दी गई है जिससे कि ओलंपिक में कम लोग होंगे और यही आईओसी चाहती है। जहां तक नए नियमों की बात है तो अब कोई ड्रा नहीं होगा। नियम दर्शकों को आसानी से समझ आएंगे। नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगे।

आईओसी के कार्यकारी बोर्ड की बैठक इस महीने के बाद में सेंट पीटर्सबर्ग में होनी है जिसमें इस बात पर वोटिंग होगी कि आठ में से कौन से खेल सितंबर में ब्यूनस आयर्स में आईओसी के पूर्ण सत्र में आखिरी वोटिंग के लिए रखे जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें