फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russian invasion of Ukraine: विश्व ताइक्वाडों ने पुतिन से ब्लैक बेल्ट की उपाधि वापस ली, यूक्रेन पर हमले का विरोध किया

Tue, 01 Mar 2022 11:40 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूक्रेन पर रूसी सेना के हमले के बाद पुतिन और रूस के खिलाफ कई तरह की कार्रवाई की जा चुकी है। अब उनसे ताइक्वांड़ो ब्लैक बेल्ट की उपाधि भी छीन ली गई है। 
 
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन पर रूसी सेना के हमले के बाद खेल जगत में भी लगातार रूस का विरोध हो रहा है। रूस के साथ ही लोग रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भी विरोध कर रहे हैं। कई खेल संस्थाएं रूस पर प्रतिबंध लगा चुकी हैं। अब विश्व ताइक्वांडो ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से ब्लैक बेल्ट की मानद उपाधि भी छीन ली है। इसके साथ ही ताइक्वांडो से जुड़ी शीर्ष संस्था ने यूक्रेन पर रूसी सेना के हमले का विरोध किया है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय जूडो फेडेरेशन ने पुतिन को मानद अध्यक्ष पद से हटा दिया था। 
विज्ञापन


पुतिन को नवंबर 2013 में ब्लैक बेल्ट की उपाधि दी गई थी। विश्व ताइक्वांडो ने पुतिन से ब्लैक बेल्ट की मानद उपाधि वापस लेते हुए यूक्रेन पर हुए हमले का विरोध किया। इसके साथ ही रूस और बेलारूस में ताइक्वांडो से जुड़ा कोई भी आयोजन नहीं होगा। इसके साथ ही विश्व ताइक्वांडो के किसी भी आयोजन में रूस और बोलारूस के झंडे को बैन किया गया है। दोनों देशों के राष्ट्रगान पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। 

शांति जीत से ज्यादा जरूरी
विश्व ताइक्वांडो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा "विश्व ताइक्वांडो यूक्रेन में मासूम लोगों पर क्रूर हमले की निंदा करता है। यह विश्व ताइक्वांडो के उद्देश्य और सम्मान-सहिष्णुता के मूल्यों के खिलाफ है।" विश्व ताइक्वांडो हमेशा से ही इस धारणा पर कायम रहा है कि शांति जीत से ज्यादा जरूरी है। 
विज्ञापन


फीफा, यूएपा और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति रूस पर लगा चुकी हैं प्रतिबंध 
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा चुकी है। वहीं यूएफा ने भी अगले आदेश तक रूस के क्लबों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। अब रूस के क्लब किसी भी फुटबॉल लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। फीफा ने रूस को 2022 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है। इस साल नवंबर-दिसंबर में कतर में फीफा वर्ल्ड कप होना है। रूस ने अब तक वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं किया था। उसे मार्च-अप्रैल में फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेलना था। इससे पहले इंग्लैंड, चेक रिपब्लिक और पोलैंड ने रूस के खिलाफ क्वालिफायर मैच खेलने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें