फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Table Tennis Championship: पदक से एक जीत दूर मनिका, दो इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Sat, 27 Nov 2021 09:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन

सार

मनिका बत्रा विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के महिला युगल और मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है जिससे भारत ऐतिहासिक पदक से सिर्फ एक जीत दूर है।
विज्ञापन
manika batra - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनिका बत्रा विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के महिला युगल और मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, जिससे भारत ऐतिहासिक पदक से सिर्फ एक जीत दूर है। मनिका और अर्चना कामथ ने हंगरी की डोरा माडाराज और जॉर्जिना पोटा को 11-4, 11-9, 6-11, 11-7 से हराया।
विज्ञापन


अब उनका सामना लक्जेमबर्ग की सारा डे नुटे और शिया लियान नि से होगा। सेमीफाइनल हारने वाले को भी कांस्य पदक मिलेगा। मिश्रित युगल में मनिका और जी साथियान ने दो गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अमेरिका की कनक झा और चीन के वांग मानयु को हराया। उन्होंने 15-17, 10- 12, 12-10, 11-6, 11-7 से जीत दर्ज की। 

अब उनका सामना जापान के हारिमोतो तोमोकाजू और हयाता हीना से होगा। मिश्रित युगल में अचंत शरत कमल और अर्चना को प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की जिया नान युआन और एमैन्युअल लेबेसन ने हराया।
विज्ञापन


दो गेमों में हार के बाद मनिका-साथियान ने मिश्रित युगल प्री क्वार्टर जीता। जीत के बाद साथियान ने कहा- यह शानदार टूर्नामेंट रहा है। मजबूत टीम के खिलाफ हमने अच्छी वापसी की। हम इस लय को कायम रखना चाहेंगे। जापानी जोड़ी के खिलाफ मुकाबला कठिन होगा लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन










 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें