वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में भारत के विश्वनाथन आनंद मौजूदा चैंपियन नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन के खिलाफ बेहतर स्थिति में होने के बावजूद मौके का फायदा नहीं उठा सके और उन्हें ड्रॉ से ही संतोष करना पड़ा।
अब तक हुई 5 बाजियों में 3 ड्रॉ रही हैं जबकि दोनों ने एक-एक जीत हासिल की है। दोनों के अभी 2.5-2.5 अंक हैं।
12 बाजी के इस चैंपियनशिप में एक दिन के विश्राम के बाद सफेद मोहरे से खेलने उतरे 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन आनंद एक बार फिर अच्छी स्थिति में दिख रहे थे लेकिन रक्षात्मक नीति अपनाने की उनकी गलती ने कार्लसन को बाजी ड्रॉ कराने का मौका दे दिया।