भारत के जी साथियान ने विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप स्पर्धा के तीसरे दौर में पहुंच गए। दुनिया के 37वें नंबर खिलाड़ी साथियान ने दूसरे दौर में 179वीं रैंकिंग के रूस के व्लादीमीर सिडोरेंको को 4-0 (11-9, 11-9, 11-8, 11-6) से पराजित किया।
साथियान का सामना अब 17वें नंबर के नाईजीरियाई खिलाड़ी अरुण कादरी से होगा। शरत कमल पहले दौर में हार गए थे। शरत हालांकि साथियान के साथ पुरुष युगल और अर्चना कामत के साथ मिश्रित युगल में बने हुए हैं। वहीं, मनिका को ब्राजील की ब्रूना ताकाहाशी से 3-4 से, सुतिर्था को दक्षिण कोरिया की चोई हयोजू 1-4 से मधुरिका को जापान की साकी शिबाता से 0-4 से शिकस्त मिली।
साथियान ने मिश्रित युगल में मनिका बत्रा के साथ जोड़ी बनाई हैं और इन्हें पहले दौर में बाई मिली है । उनका अगला मुकाबला प्यूटो रिको के एड्रियाना डियाज और ब्रायन अफानडोर से होगा।