हार के बाद भारतीय खिलाड़ी।
- फोटो : सोशल मीडिया
चौथी बार ओलंपिक खेलने का सपना टूटा
भारतीय महिला टीम 1980 के बाद 2016 ओलंपिक में खेली थी। इस दौरान टीम आठ ओलंपिक खेलों का हिस्सा नहीं बन पाई थी। 2016 से टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ था। 2022 में तो उसने चौथा स्थान भी हासिल कर लिया था। अब एक बार फिर से उसे निराशा हाथ लगी है। टीम के पास चौथी बार ओलंपिक में खेलने का मौका था, लेकिन उसने इसे गंवा दिया।
उराता ने किया गोल
जापान के लिए इकलौता गोल उराता काना ने किया। उन्होंने छठे मिनट में ही अपनी टीम को बढ़त दिला दी। उसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार हमले किए। दूसरे, तीसरे और चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया ने जापान को गोल नहीं कर दिया। हालांकि, बेहतर डिफेंस के साथ दमदार आक्रमण की भी आवश्यकता थी। ऐसा भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाईं। उन्होंने गोल के कई मौके भी गंवाए। इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। जापान की टीम ओलंपिक में नजर आएगी। वह 2004 से लगातार सभी ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रही है। उसका क्रम इस बार भी नहीं टूटा।