फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon 2022: नीदरलैंड की डिडे ने व्हीलचेयर टेनिस में जीता लगातार आठवां और कुल 15वां ग्रैंडस्लैम खिताब

Sat, 09 Jul 2022 11:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

शीर्ष वरीय डिडे का यह लगातार आठवां ग्रैंडस्लैम खिताब है, अब तक उनकी झोली में 15 ग्रैंडस्लैम हो गए हैं, जिसमें चार विंबलडन ट्रॉफियां हैं। नीदरलैंड की खिलाड़ी ने पिछले वर्ष कॅरिअर ग्रैंड स्लैम पूरा किया था।
विज्ञापन
डिडे डी ग्रूट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीदरलैंड की डिडे डि ग्रूट ने अपने खिताब का बचाव करते हुए शनिवार को यहां विंबलडन में व्हीलचेयर टेनिस का खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में जापान की यूई कामाजी को 6-4, 6-2 से पराजित किया। शीर्ष वरीय डिडे का यह लगातार आठवां ग्रैंडस्लैम खिताब है, अब तक उनकी झोली में 15 ग्रैंडस्लैम हो गए हैं, जिसमें चार विंबलडन ट्रॉफियां हैं। नीदरलैंड की खिलाड़ी ने पिछले वर्ष कॅरिअर ग्रैंड स्लैम पूरा किया था।
विज्ञापन


इस बीच पुरुष युगल व्हीलचेयर फाइनल में ब्रिटेन के एल्फी हेवट और गोर्डोन रीड को गुस्तावो फर्नांडिज और शिंगो कुनिदा ने 6-3, 6-1 से पराजित कर दिया। इसके साथ ही उनका लगातार 11वां ग्रैंडस्लैम जीतने का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। 

इससे पहले कजाखस्तान की एलीना रिबाकीना ने विंबलडन 2022 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में ओंस जेबुअर को 3-6, 6-2, 6-2 से हरा दिया। यह रिबाकीना का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।17वीं वरीय कजाखस्तान की रिबाकीना ने एक घंटे 48 मिनट तक चले फाइनल में तीसरी वरीय ट्यूनीशिया की ओंस जेबुअर को पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए अगले दो सेटों में हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें