बर्मिंघम 2022 में क्रिकेट ने की थी वापसी
- कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट पहली बार 1998 के कुआलालंपुर खेलों में शामिल हुआ था। इसके बाद 24 साल तक यह खेल गेम्स से बाहर रहा। फिर 2022 में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला टी20 क्रिकेट की वापसी हुई।
- भारत ने उस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि खिताबी मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा और टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
बजट कम करने के लिए घटाई गई खेलों की संख्या
ग्लास्गो ने सीमित संसाधनों के साथ खेलों का आयोजन करने का फैसला किया। आयोजकों ने पहले से मौजूद सिर्फ चार प्रमुख खेल स्थलों का उपयोग करने की योजना बनाई, ताकि नए स्टेडियम बनाने या पुराने मैदानों में बड़े बदलाव की जरूरत न पड़े। इसी वजह से खेलों की संख्या 2022 के 19 खेलों से घटाकर सिर्फ 10 कर दी गई। इस फैसले का असर क्रिकेट समेत कई लोकप्रिय खेलों पर पड़ा।
इन बड़े खेलों को भी नहीं मिली जगह
क्रिकेट अकेला ऐसा खेल नहीं है जिसे बाहर किया गया है। इस बार कई बड़े और लोकप्रिय खेल भी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं हैं। इनमें शामिल हैं-
- क्रिकेट
- हॉकी
- बैडमिंटन
- टेबल टेनिस
- कुश्ती
- रग्बी सेवन्स
इन खेलों को हटाने का मुख्य उद्देश्य आयोजन खर्च को कम रखना और उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करना था।