फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WFI: भारतीय कुश्ती संघ ने विश्व कुश्ती महासंघ से प्रतिबंध हटाने को कहा, राष्ट्रीय चैंपियनशिप का एलान भी किया

Fri, 22 Dec 2023 10:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डब्ल्यूडब्ल्यू ने 23 अगस्त को कुश्ती संघ को चुनाव नहीं कराने के चलते प्रतिबंधित कर दिया था। संजय सिंह की ओर से लिखा गया है कि कुश्ती संघ का चुनाव लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण ढंग से करा लिया गया है और खेल गतिविधियां भी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती संघ ने कुश्ती की सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) से उस पर लगे प्रतिबंध हटाने को लिखा है। वहीं कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह ने 28 से 30 जनवरी को सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप अहमदनगर (महाराष्ट्र) में कराने की घोषणा की है। अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप 28 से 30 दिसंबर तक नंदिनीनगर (गोंडा) में कराई जाएगी।
विज्ञापन


यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने 23 अगस्त को कुश्ती संघ को चुनाव नहीं कराने के चलते प्रतिबंधित कर दिया था। संजय सिंह की ओर से लिखा गया है कि कुश्ती संघ का चुनाव लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण ढंग से करा लिया गया है और खेल गतिविधियां भी शुरू कर दी गई हैं। अब उस पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए। राष्ट्रीय चैंपियनशिप पुरुष और महिला वर्ग दोनों में कराई जाएगी। तदर्थ समिति ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी नौ जनवरी से रेलवे को जयपुर के लिए को सौंपी थी, जिसे अब महाराष्ट्र को दे दिया गया है।

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने समय पर चुनाव नहीं कराने के लिए 23 अगस्त को डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था, जिसमें विभिन्न अदालती मामलों के कारण देरी हुई थी। संजय सिंह ने कहा, "हमने आज यूडब्ल्यूडब्ल्यू को लिखा कि डब्ल्यूएफआई पर लगाया गया प्रतिबंध अब हटा दिया जाना चाहिए, क्योंकि चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हुए हैं। मुझे यकीन है कि निलंबन जल्द ही खत्म हो जाएगा। जूनियर और सीनियर दोनों पहलवानों को पिछले कुछ महीनों में प्रतियोगिताओं की कमी के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा है। हमारी प्राथमिकता प्रतियोगिताओं को फिर से शुरू करना है। हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।"
विज्ञापन


डब्ल्यूएफआई के नए अध्यक्ष ने कहा, "सीनियर नेशनल की मेजबानी महाराष्ट्र करेगा। राज्यों ने सीनियर नेशनल के लिए अपने ट्रायल की भी घोषणा कर दी है।"

वर्ष 2023 में अंडर-23 को छोड़कर कोई भी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप आयोजित नहीं की गई थी, जिसमें समय पर चुनाव की मेजबानी नहीं करने के कारण कुश्ती संघ पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। संजय सिंह खेमे के 15 निर्वाचित सदस्यों में से 13 ने गुरुवार को यहां शहर के एक होटल में मुलाकात की और आगे की रणनीति पर चर्चा की। नए महासचिव प्रेम चंद लोचब और वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंदर सिंह कादियान बैठक में शामिल नहीं हुए। दोनों अनीता श्योराण पैनल से हैं जो 15 में से केवल दो पद ही जीत सके। नवनिर्वाचित महासंघ की पहली आम सभा (जीबीएम) 11 या 12 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें