फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tennis: शीर्ष वरीय विष्णु, वैदेही 29वीं फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में जीत से शुरुआत

Mon, 30 Sep 2024 10:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला एकल में 2022 की राष्ट्रीय चैंपियन वैदेही ने शैली ठक्कर के खिलाफ सीधे सेट में 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की जबकि कर्नाटक की सोहा सादिक ने दिल्ली की कशिश भाटिया को आसानी से 6-0, 6-1 से हराया।
विज्ञापन
टेनिस - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष वरीय विष्णु वर्धन और वैदेही चौधरी ने सोमवार को डीएलटीए परिसर में 29वीं फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के पहले दिन जीत दर्ज की। एशियाई खेलों में कई पदक जीत चुके पूर्व डेविस कप खिलाड़ी विष्णु ने पुरुष एकल के पहले दौर में हरियाणा के उदित कंबोज को 7-5, 6-1 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एकल में 2022 की राष्ट्रीय चैंपियन वैदेही ने शैली ठक्कर के खिलाफ सीधे सेट में 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की जबकि कर्नाटक की सोहा सादिक ने दिल्ली की कशिश भाटिया को आसानी से 6-0, 6-1 से हराया। तमिलनाडु के अभिनव संजीव ने उलटफेर करते हुए तीसरे वरीय इशाक इकबाल को 6-1, 7-6 से हराया जबकि छठे वरीय रणजीत वीएम ने ओगेस प्रकाश को 6-0, 6-2 से शिकस्त दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें