फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh Video: बास्केटबॉल स्टार पर छाया बॉलीवुड का जादू, रणबीर सिंह के साथ ततड़-ततड़ पर किया डांस

Sat, 08 Oct 2022 10:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जियानिस एंटेटोकोनम्पो एनबीए में मिलवॉकी बक्स की ओर से खेलते हैं। मिलवॉकी बक्स फिलहाल सीजन से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अबू धाबी में है। टीम वहां दो प्री-सीजन मैच खेलने के लिए गई है।
विज्ञापन
जियानिस एंटेटोकोनम्पो और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह का खेलों के प्रति प्रेम जगजाहिर है। आर्सेनल के लिए उनके जोशीले समर्थन से लेकर भारतीय क्रिकेटरों के प्रति उनके प्यार तक, खेलों को लेकर उनके अंदर जबरदस्त उत्साह है। इस सीजन की शुरुआत में वह ऑल स्टार फुटबॉल मैच में दिखाई दिए थे। अब वह एनबीए (नेशनल बास्केटबॉल असोसिएशन) के स्टार खिलाड़ी जियानिस एंटेटोकोनम्पो के साथ नजर आए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जियानिस के साथ एक वीडियो शेयर किया। इसमें दोनों मशहूर ततड़-ततड़ गाने पर डांस कर रहे हैं। यह गाना रणवीर की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' की है। जियानिस किसी तरह रणवीर की तरह डांस करने में सफल रहे। दोनों के इस डांस को मशूहर अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भी पसंद किया है।

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप एन्थम 'लाइट द स्काई' रिलीज, नोरा फतेही ने बिखेरा जलवा, गाने के साथ किया डांस
विज्ञापन

 

वहीं, श्रेयस अय्यर ने कमेंट करते हुए जियानिस को लीजेंड बताया। टाइगर और श्रेयस के अलावा कॉमेडियन तन्मय भट्ट को भी रणवीर और जियानिस का डांस पसंद आया। 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' फिल्म 2013 में आई थी। इसमें रणवीर के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने काम किया था। संजय लीला भंसाली इस फिल्म के डायरेक्टर थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Hamilton and Yash: एफ-1 चैंपियन लुईस हैमिल्टन के साथ अभिनेता यश की तस्वीर वायरल, क्या साथ काम करेंगे दोनों ?

जियानिस एंटेटोकोनम्पो एनबीए में मिलवॉकी बक्स की ओर से खेलते हैं। मिलवॉकी बक्स फिलहाल सीजन से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अबू धाबी में है। टीम वहां दो प्री-सीजन मैच खेलने के लिए गई है। मिलवॉकी बक्स को पहले मैच में अटलांटा हॉक्स के खिलाफ हार मिली है। उसके पास शनिवार को इस हार का बदला लेने का मौका होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें