फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open Women's Final: महिला एकल का खिताब बेलारूस की सबालेंका के नाम, अमेरिकी युवा सनसनी अनिसिमोवा को हराया

Sun, 07 Sep 2025 02:18 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूएस ओपन में महिला एकल का खिताबी मुकाबला एरिना सबालेंका और अमांडा अनिसिमोवा के बीच न्यूयॉर्क में खेला गया। फाइनल में जीतने के साथ ही दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सबालेंका ने करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। अमेरिकी युवा सनसनी अनिसिमोवा अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से चूक गईं।
विज्ञापन
सबालेंका ने जीता यूएस ओपन 2025 का महिला एकल खिताब - फोटो : वीडियो ग्रैब- एक्स @usopen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएस ओपन में महिला एकल का खिताबी मुकाबला बेलारूस की एरिना सबालेंका और अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा के बीच न्यूयॉर्क में खेला गया। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सबालेंका की नजर अपने चौथे ग्रैंड स्लैम खिताब पर थी। अनिसिमोवा अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना चाहती थीं। पहले सेट में कड़े संघर्ष के बाद सबालेंका ने अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल किया और अनिसिमोवा को 6-3 से मात दी। इसी के साथ एक रोचक तथ्य ये भी सामने आया कि एरिना सबालेंका ने अब तक अपने तीनों यूएस ओपन फाइनल में पहला सेट जीतकर मुकाबले का आगाज किया। अंत में सबालेंका बीस साबित हुईं और उन्होंने अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी को पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

सबालेंका ने जीता यूएस ओपन 2025 का महिला एकल खिताब - फोटो : वीडियो ग्रैब- एक्स @usopen
प्रतिद्वंद्वी को सीधे सेट में पटखनी, आंखों से छलकी जीत की खुशी
दूसरे सेट में भी सलाबेंका अमेरिकी युवा अनिसिमोवा से बीस साबित हुईं। यहां भी उन्होंने 6-3 से मुकाबला जीता और फाइनल मुकाबला सीधे सेट के बाद समाप्त हो गया। जीत के बाद सबालेंका काफी भावुक दिखीं और उन्होंने प्रशंसकों के साथ-साथ अपने परिजनों के बीच इस शानदार जीत का जश्न मनाया।
 

सबालेंका - फोटो : Twitter
बता दें कि इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में सबालेंका इससे पहले शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। एक नजर फाइनल मुकाबले से पहले उनके प्रदर्शन पर:
  • पहला राउंड - रेबेका मासरोवा को 7-5, 6-1 से हराया
  • दूसरा राउंड - वेरोनिका कुडरमेतोवा को 7-6 (4), 6-2 से हराया
  • तीसरा राउंड - लेयला फर्नांडीज को 6-3, 7-6 (2) से हराया
  • अंतिम 16 - क्रिस्टीना बुका को 6-1, 6-4 से हराया
  • क्वार्टर फाइनल - मार्क्टा वोंड्रूव के खिलाफ वॉकओवर से आगे बढ़ीं
  • सेमीफाइनल - जेसिका पेगुला को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया

एनिसिमोवा और सबालेंका - फोटो : ANI/Twitter/PTI
सबालेंका के अलावा अमेरिकी युवा सनसनी अमांडा अनिसिमोवा ने भी शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई थी।
  • पहला राउंड - किम्बर्ली बिरेल को 6-3, 6-2 से हराया
  • दूसरा राउंड - माया जॉइंट को 7-6 (2), 6-2 से हराया
  • तीसरा राउंड - जैकलीन क्रिस्टियन को 6-4, 4-6, 6-2 से हराया
  • अंतिम 16 - बीट्रिज हद्दाद माया को 6-0, 6-3 से हराया
  • क्वार्टर फाइनल - इगा स्वियातेक को 6-4, 6-3 से हराया
  • सेमीफाइनल - नाओमी ओसाका को 7-6 (4), 7-6 (3) से हराया
ये भी पढ़ें- Sabalenka vs Anisimova: सबालेंका की निगाह चौथे और अनिसिमोवा की पहले ग्रैंड स्लैम खिताब पर, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
विज्ञापन

यूएस ओपन 2025 के अलग-अलग खिताबी मुकाबले जीतने वाले चैंपियन - फोटो : पीटीआई
इस साल अब तक और किन विजेताओं की झोली में गया यूएस ओपन का
इससे पहले इस टूर्नामेंट के महिला युगल फाइनल का खिताब न्यूजीलैंड की एरिन रूटलिफ (बाएं) और कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोव्स्की की जोड़ी ने जीता। इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में बेल्जियम की जेलिन वैंड्रोमे ने यूएस ओपन जूनियर गर्ल्स सिंगल्स फाइनल में स्वीडन की ली निल्सन को हराया। टेनिस चैंपियनशिप जीतने के बाद चैंपियनशिप ट्रॉफी को चूमने की उनकी तस्वीर सामने आई। न्यूयॉर्क में खेले गए यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप के एकल वर्ग (बॉयज) फाइनल में बुल्गारिया के इवान इवानोव ने बुल्गारिया के ही अलेक्जेंडर वासिलेव को हराने के बाद खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें