फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फेडरर को हराने के लिए उन्हें 77 बार मारना होगा'

Sat, 15 Jul 2017 03:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : PTI
विज्ञापन
टेनिस स्टार रोजर फेडरर के बारे एक सनसनीखेज बयान आया है। एक लेख में कहा गया है कि अगर आपको फेडरर के खिलाफ जीतना है तो उन्हें कम से कम 77 बार मारना होगा। 
विज्ञापन


क्रोएशिया के सिलिक के खिलाफ फाइनल से पहले इवानिसेविक ने टाइम्स ऑफ़ लंदन में इस सप्ताह लिखे आर्टिकल में कहा, 'रोजर ऐसे हैं, जैसे किसी फिल्म से हो: आप उन्हें जान से मार दीजिए वो फिर भी खड़े हो जाएंगे। आपको अगर फेडरर से जीतना है तो उन्हें करीब 77 बार जान से मारना होगा।' 

दरअसल, मरीन सिलिक को विंबलडन के सेंटर कोर्ट पर रोजर फेडरर के खिलाफ फाइनल मैच खेलना है। फेडरर अभी शानदार फॉर्म में हैं और वो बिना सेट हारे फाइनल में पहुंचे हैं। फेडरर अपने 8वें विंबलडन ख़िताब से सिर्फ एक कदम दूर हैं। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष रोजर और सिलिक का सामना क्वार्टरफाइनल में हुआ था, जहां खूब संघर्ष के बाद फेडरर ने जीत हासिल की थी। हालांकि, इस वर्ष वो बिलकुल अलग फॉर्म में हैं। जहां पिछले वर्ष वो विश्वास के लिए संघर्ष कर रहे थे, वहीं इस साल उन्होंने विंबलडन से पहले 6 में से 4 टूर्नामेंट जीते हैं। 

अब फेडरर के पास पीट सैम्प्रास और विलियम रेनशॉ का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। अगर वो फाइनल जीत जाते हैं तो विंबलडन में 8 सिंगल्स ख़िताब जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। 

फेडरर को पहला विंबलडन जीते 14 वर्ष हो चुके हैं जबकि उन्होंने आखिरी बार 2012 में ट्रॉफी को चूमा था। फेडरर ने मौजूदा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टॉमस बर्डिच को हराने के बाद कहा था, 'आपको समय गिनकर लंबा वक़्त लगता होगा, लेकिन मुझे नहीं लगता। ये अलग टूर्नामेंट हैं। मुझे उम्मीद है कि इस बार टूर्नामेंट जीत सकूं।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें