फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंबलडन ओपन: टॉमस बर्डिच को हरा फाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर

Sat, 15 Jul 2017 12:13 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
Roger Federer
विज्ञापन
विंबलडन ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में सात बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिच को हरा दिया है। रोजर ने उन्हें सीधे सेंटो 7-6, 7-6, 6-4, से हराया है। रविवार को फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया के मारिन सिलिच से उनकी भिड़त होगी। बता दें कि फेडरर 8वां खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर हैं।
विज्ञापन


इस साल जहां हर दिन बड़े स्टार खिलाड़ी उलटफेर का शिकार हो रहे हैं तो दूसरी तरफ स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी फेडरर ने विंबलडन-2017 के फाइनल में एंट्री मारी है। विंबलडन में अपना 100वां मैच खेल रहे 35 साल के फेडरर 12वीं बार विंबलडन के फाइनल में पहुंचे हैं।  

रोजर फेडरर साल के तीसरे ग्रैंड स्लैंम टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिक को मात दी थी। फेडरर ने राओनिक को 6-4, 6-2, 7-6 , 7-4 से मात दी थी। बता दें कि फेडरर विंबलडन के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 1974 में ऑस्ट्रेलिया के केन रोसवाल 39 साल की उम्र में विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। उस साल केन रनर-अप रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें