फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mubadala World Tennis Championship: फाइनल में पहुंचे एंडी मरे, राफेल नडाल को सीधे सेटों में हराया

Sat, 18 Dec 2021 08:43 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे मुबाडाला विश्व टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में राफेल नडाल को शिकस्त दी। अब फाइनल में मरे का मुकाबला रूस के एंड्री रुबलेव से होगा। 
विज्ञापन
एंडी मरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे ने मुबाडाला विश्व टेनिस चैंपियनशिप प्रदर्शनी टूर्नामेंट मुकाबले में ब्रिेटेन के राफेल नडाल को सीधे सेटों में हरा दिया। अबू धाबी में खेले गए मैच में ब्रिटिश खिलाड़ी ने नडाल को 6-3, 7-5 से जीत दर्ज की। इस जीत साथ एंडी मरे फाइनल में पहुंच गए। खिताबी मुकाबले में एंडी मरे का उनका सामना रूस के एंड्री रुबलेव से होगा। 

विज्ञापन


ऐसा रहा मुकाबला

मुबाडाला विश्व टेनिस चैंपियनशिप के इस मुकाबले में राफेल नडाल को एंडी मरे के सामने काफी संघर्ष करना पड़ा। मरे ने पहले सेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए नडाल को टिकने नहीं दिया। ब्रिटेन के खिलाड़ी ने पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया। वहीं दूसरे सेट ने नडाल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए वापसी की कोशिश की लेकिन एंडी मरे के शानदार शॉट्स के आगे उनकी एक न चली। मरे दूसरा 7-5 से जीता। 

पांच साल बाद आपसे में खेले मरे-नडाल

टेनिस इतिहास में पांच साल के लंबे अंतराल के बाद राफेल नडाल और एंडी मरे एक दूसरे के खिलाफ खेले। इससे पहले  दोनों खिलाड़ी साल 2016 में मैड्रिड ओपन में एक दूसरे के खिलाफ खेले थे। तब एंडी मरे ने राफेल नडाल को शिकस्त दी थी। वहीं, पांच साल बाद फिर एंडी मरे स्पेनिश खिलाड़ी को मात देने में सफल रहे। 
विज्ञापन


मेरे लिए बुरा मैच नहीं था

20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने मैच के बाद कहा कि मेरे लिए वापसी है, मेरे लिेए यह मैच बुरा नहीं था, पेशेवर कोर्ट पर लंबे समय बाद वापसी की है। वहीं मैच जीतने के बाद एंडी मरे ने कहा, मैंने और नडाल ने पिछले कुछ वर्षों में कई कठिन मैच खेले हैं, हम दोनों चोट की परेशानी से गुजरे हैं, उनके साथ फिर से कोर्ट पर आने का मौका मिला। एंडी मरे ने यह मुकाबला एक घंटे और 50 मिनट में अपने नाम करने में सफल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें