फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियामी ओपन 2021: एश्ले बार्टी ने जीता खिताब, चोट के चलते मैच से रिटायर हुईं एंड्रीस्कू

Sun, 04 Apr 2021 10:08 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एश्ले बार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विश्व की नंबर 1 महिला टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने मियामी ओप 2021 का खिताब जीत लिया। वह अपनी प्रतिद्वंदी बियांका एंड्रीस्कू के चोटिल होने की वजह से फाइनल जीतने में सफल रहीं। बार्टी की मियामी ओपन में लगातार ये दूसरी खिताबी जीत है। मैच के दौरान कनाडा की एंड्रीस्कू चोटिल हो गईं जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

विज्ञापन


इस फाइनल मुकाबले में बार्टी ने एंड्रीस्कू के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें टिकने नहीं दिया। कनाडा की इस खिलाड़ी के पास बार्टी की जोरदार सर्विस और फोरहैंड के आगे एक न चली। मैच के दौरान दूसरे सेट का तीसरा गेम चल रहा था। एंड्रीस्कू सर्विस के दौरान दाहिने टखने के बल गिर गईं। जब वह चोटिल हुईं तो उस समय एंड्रीस्कू फाइनल मैच में 6-3, 4-0 से पीछे थीं। उनके मैच से हटने के बाद बार्टी को मियामी ओपन का विजेता करार दिया गया। 

एंड्रीस्कू के चोटिल होने क बाद एश्ले बार्टी ने कहा कि मैं वास्तव में बियांका के बारे में सोचती हूं, उनको पहले भी इस तरह की चोटें आई हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बियांका ने कहा कि उनके ट्रेनर ने चोट की गंभीरता को देखते हुए कहा था कि मैच से रिटायर होना ही उनके लिए बेहतर है। बियांका ने कहा कि मैं रुकना नहीं चाहती थी, मैंने अपने ट्रेनर पर भरोसा किया और सोचा कि यही सबसे अच्छा निर्णय है। 
विज्ञापन


साल 2019 यूएस ओपन के बाद एंड्रीस्कू का अमेरिका में ये पहला मैच था। 2019 में उन्होंने सेरेना विलियम्स के हराकर अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था। साल 2020 में कोरोना वायरस और चोट के चलते वह पूरे सीजन टेनिस नहीं खेल सकीं। अपनी चोट को लेकर उन्होंने कहा, अब मुझे देखना होगा कि मेरे पैर में क्या हुआ है। यदि हमारे साथ कुछ बुरा हुआ है तो मैं पैर का इलाज करना शुरू करूंगी। 

वहीं रविवार को पुरुषों के सिंग्लस फाइनल मैच में इटली के 19 वर्षीय यानिक सिनर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र में चैंपियन बनने का प्रयास करेंगे। मियामी ओपन फाइनल में उनका मुकाबला पोलैंड के ह्यूबर्ट हरकाज से होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें