फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon 2022: जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी कोरस्पाच कोरोना संक्रमित, एक दिन पहले राफेल नडाल के साथ खिंचाई थी फोटो

Sun, 03 Jul 2022 09:02 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

कोरोना संक्रमित होने के बाद तमारा कोरस्पाच ने अपने अगले टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। वो अब फ्रांस में होने वाले अपने अगले टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगी। 
 
विज्ञापन
तमारा कोरस्पाच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंबलडन ओपन में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और संक्रमण से बचना खिलाड़ियों के लिए नई चुनौती हो गई है। अब जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी तमारा कोरपास्च भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक दिन पहले ही टेनिस स्टार राफेल नडाल के साथ सेल्फी ली थी और अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव आने के बाद वह फ्रांस में अपने अगले टूर्नामेंट से हट गई हैं। ऑल इंग्लैंड क्लब में शामिल खिलाड़ियों के बीच यह कोरोना का चौथा मामला है। 
विज्ञापन


कोरपास्च ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए लिखा "मुझे बहुत तेज बुखार है, गले में खराश और ऐसा सिरदर्द जैसा मुझे पहले कभी नहीं हुआ। मैं अगले कुछ दिनों तक अपने घर में क्वारंटीन रहूंगी। मुझे उम्मीद है कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगी और जल्द से जल्द कोर्ट पर वापसी करूंगी।"
विज्ञापन

अब तक ये खिलाड़ी हो चुके हैं बाहर
विश्व टेनिस रैंकिंग में आठवें पायदान पर काबिज मातेओ बेरेटिनी और पिछले साल नोवाक जोकोविच से फाइनल में हारने वाले मारिन सिलिच ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले नाम वापस ले लिया। इसके साथ ही विश्व टेनिस रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज रॉबर्टो बॉतिस्ता आगुत ने पहले दौर में अपना मैच जीता, लेकिन गुरुवार को बाहर हो गए। 

कोरपास्च को पहले दौर के एकल मैच में हीथर वॉटसन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने फ्रांस की खिलाड़ी हार्मनी टैन की आलोचना की। टैन एकल मुकाबलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए युगल के मुकाबले से हट गई थीं। हार्मनी टैन ने शुरुआती मुकाबले में सेरेना विलियम्स को हराया था। वह चौथे दौर में पहुंच गई हैं। इस गैर वरीय खिलाड़ी ने शनिवार को ब्रिटिश खिलाड़ी कैटी बोल्टर को 6-1, 6-1 से मात देकर चौथे दौर में अपनी जगह पक्की की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें