फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US OPEN: हालेप, केर्बर और वीनस का अभियान खत्म

Sat, 30 Aug 2014 09:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साल के चौथे और आखिरी ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट यूएस ओपन के पांचवें दिन महिला वर्ग में कई उलटफेर देखने को मिले।
विज्ञापन


पूर्व चैंपियन वीनस विलियम्स सहित दूसरी सीड सिमोना हालेप और एंजेलिक केर्बर तीसरे राउंड में ही बाहर हो गईं। हालांकि खिताब की दावेदार रूस की मारिया शारापोवा और जेलेना जानकोविच प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। पुरुष वर्ग में रोजर फेडरर और डेविड फेरर भी तीसरे राउंड में पहुंचने में सफल रहे।

फ्रेंच ओपन के रनर आप और दूसरी सीड सिमोना हालेप को क्रोएशिया की 32 वर्षीय मिरजाना लूसिस बरोनी ने 7-6, 6-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। बरोनी का चौथे राउंड में अब इटली की सारा इरानी से मुकाबला होगा जिन्होंने दिन के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में पूर्व चैंपियन वीनस विलियम्स को 6-0, 0-6, 7-6 से मात दी।
विज्ञापन


शुरुआती दोनों सेट में मुकाबला एकतरफा रहने के बाद तीसरे सेट में मुकाबला काफी रोमांचक रहा जहां इरानी ने बाजी मारी।

उधर, छठी सीड जर्मनी की केर्बर को स्विट्जरलैंड की 17 वर्षीय बेलिंडा बेनसिस ने आसानी से 6-1, 7-5 से हराकर चौथे राउंड में प्रवेश किया। इन दिग्गजों की हार के बीच पांचवीं सीड शारापोवा ने अपना शानदार अभियान जारी रखा और जर्मनी की सेबाइन लिसकी को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।

पुरुष वर्ग में दूसरी सीड फेडरर को ऑस्ट्रेलिया के एस ग्रोथ को 6-4, 6-4, 6-4 से हराने में कोई खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी तो चौथी सीड स्पेन के फेरर को ऑस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टोमिक के मैच से हटने के कारण वाकओवर मिल गया।

अन्य मुकाबलों में छठी सीड टॉमस बर्डिच, सातवीं सीड गार्जियो दिमित्रोव, 12वीं सीड रिचर्ड गास्केट और 14वीं सीड मारियन सिलिच भी आसानी से तीसरे राउंड में पहुंचने में सफल रहे।
विज्ञापन


पुरुष डबल्स के दूसरे राउंड में पेस
अनुभवी भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस चेक गणराज्य के अपने जोड़ीदार रादेक स्तेपानेक के साथ पुरुष डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं। पेस और स्तेपानेक की छठी सीड जोड़ी ने चीनी ताइपे के येन हून लू और चेक गणराज्य के जिरी वेस्ले की जोड़ी को 7-6, 6-3 से हराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें