फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस ओपनः उलटफेर की शिकार हुईं एशले बार्टी, फेडरर क्वार्टर फाइनल में

Mon, 02 Sep 2019 05:58 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एश्ले बार्टी - फोटो : Social media
विज्ञापन

दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी और फ्रेंच ओपन विजेता ऑस्ट्रेलियाई एशले बार्टी भी यूएस ओपन में उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गईं। बार्टी को चीन की 18वीं वरीय वांग क्यिांग ने चौथे दौर में 2-6,4-6 से हराकर बाहर किया। चीन की 27 वर्षीय वांग ने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वांग की यह बार्टी पर तीन मुकाबलों में पहली जीत है। इससे पहले वह दो मुकाबलों में बार्टी से एक भी मैच नहीं जीत पाईं थी। 

विज्ञापन


पांच बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने आसानी से क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फेडरर ने बेल्जियम के डेविड गॉफिन को एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2,6-2,6-0 से पराजित किया। बीस बार के ग्रैंड के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर 13वीं बार यूएस ओपन जबकि कुल 56वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम आठ में पहुंचे।

38 वर्षीय फेडरर दिग्गज पंचों गोंजालेस, केन रोसवेल और जिमी कोनर्स के बाद यूएस ओपन के क्वार्टर में पहुंचने वाले चौथे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। फेडरर की यह गॉफिन पर दस मुकाबलों में नौवीं जीत है। स्विस स्टार ने 11 साल (2008 के बाद) से यहां खिताब नहीं जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें