फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि बाओटू चैलेंजर के फाइनल में हारे, करियर के पहले खिताब से चूके

Sun, 01 Sep 2019 08:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शशि कुमार मुकुंद - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

भारत के उभरते हुए टेनिस खिलाड़ी शशि कुमार मुकुंद रविवार को बाओटू चैलेंजर में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एकल और युगल स्पर्धा दोनों में उप विजेता रहे। क्लेकोर्ट टूर्नामेंट के एकल फाइनल में 12वें वरीय मुकुंद को आस्ट्रेलिया के शीर्ष वरीय जेम्स डकवर्थ से 4-6 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


 इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने से पहले मुकुंद का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चेन्नई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचना था। मुकुंद को इस प्रयास के लिये 4240 डालर और 48 रैंकिंग अंक मिलेंगे जिससे वह अमेरिकी ओपन के बाद जारी होने वाली नई रैंकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 235 रैंकिंग हासल कर लेंगे। 

21 साल के मुकुंद को युगल में रूस के तेयूमुराज गाबाश्विली के साथ दूसरी वरीयता प्राप्त कोरियाई जोड़ी से हार मिली। उन्हें जि सुंग नाम और मिन क्यू सोंग ने 7-6 6-2 से मात दी। इस तरह मुकुंद और गाबाश्विली ने 1800 डालर राशि आपस में बांटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें