फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US OPEN: निशिकोरी के बाद सिलिच ने भी किया उलटफेर

Sun, 07 Sep 2014 09:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जापानी खिलाड़ी केई निशिकोरी के उलटफेर के बाद मारिन सिलिच ने दूसरे सेमीफाइनल में भी कमाल कर दिया है।
विज्ञापन


प्रतिबंध के बाद वापसी करने वाले क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने साल के अंतिम और चौथे ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में पूर्व नंबर वन रोजर फेडरर को हराकर सभी को चौंका दिया।

इससे पहले जापान के केई निशिकोरी ने एक बेहद ही उलटफेर भरे मुकाबले में टॉप सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था। दोनों पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं। खिताबी मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में फेडरर की चुनौती आसान मानी जा रही थी लेकिन सिलिच ने स्विस खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले में 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

इस टूर्नामेंट में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाले निशिकोरी ने जोकोविच के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और चार सेटों तक चले मुकाबले को 6-4, 1-6, 7-6, 6-3 से जीतकर अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


हालांकि इस मैच से पहले 2011 के चैंपियन जोकोविच को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। निशिकोरी ने पहले सेट से ही अपना दबदबा कायम रखा और 6-4 से जीत हासिल की। दूसरे सेट में जोकोविच ने पलटवार किया और 6-1 से बराबरी कर ली। तीसरे और चौथे सेट में एक बार फिर जोकोविच लय से भटक गए।

इस बार निशिकोरी ने कोई गलती नहीं की और अपने सतर्क खेल से सात बार के ग्रैंड स्लैम विजेता को घर का रास्ता दिखाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें