फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेडरर जीते, महिला वर्ग में सबसे लंबे मुकाबले का बना रिकॉर्ड

Fri, 04 Sep 2015 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच बार के चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर यूएस ओपन के तीसरे राउंड में पहुंच गए जबकि ऑस्ट्रेलिया के लेटन हेविट को संघर्ष के बाद विदाई लेनी पड़ी। जबकि महिला वर्ग में सबसे बड़े मुकाबले का रिकॉर्ड ही बन गया।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में खेले जा रहे टूर्नामेंट में एंडी मरे जल्द बाहर होने से बचे जबकि दो सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए उन्होंने अंतिम 32 खिलाड़ियों में जगह बनाई। दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी 17 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर को बेल्जियम के स्टीव डार्सिस को 6-2, 6-2,6-1 से हराने में 80 मिनट लगे। फेडरर 2004 से 2008 तक चैंपियन रहे। इसके अलावा 2009 में वह उपविजेता थे।

अब फेडरर का मुकाबला जर्मनी के 29वीं वरीयता के खिलाड़ी फिलिप कोहेलश्रेबर से होगा। तीन साल पहले चैंपियन रहे तीसरी सीड के एंडी मरे को फ्रांस के एड्रियन मैनेरिनो के खिलाफ 5-7, 4-6, 6-1, 6-3, 6-1 से जीत दर्ज करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 28 साल के मरे को पहले राउंड में निक किर्गियोस को हराने में भी चार सेट खेलने पड़े थे। अब मरे का सामना ब्राजील के थोमाज बेलूसी से होगा।
विज्ञापन


पूर्व नंबर एक और 2001 में चैंपियन रहे लेटन हेविट ने दो सेट जीतने के बाद दो मैच प्वाइंट भुना नहीं पाए और हमवतन ऑस्ट्रेलियाई बर्नाड टोमिक से तीन घंटे 27 मिनट चले मुकाबले में 6-3, 6-2, 3-6, 5-7, 7-5 से हार गए। जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद हेविट की संन्यास लेने की योजना है।

दूसरी ओर, महिला वर्ग में ब्रिटेन की विश्व की 97वें नंबर की जोहाना कोंटा ने विंबलडन उपविजेता गार्बाइन मुगुरुजा क्रो 7-6, 6-7, 6-2 से हराकर इतिहास रचा। यह मैच तीन घंटे 23 मिनट चला जो यूएस ओपन के इतिहास में महिला एकल का सबसे लंबा मैच रहा।

इससे पहले 2011 में समांता स्टोसुर और नादिया पेट्रोवा के बीच मैच तीन घंटे 16 मिनट चला था। दूसरी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप और पांचवीं वरीय पेट्रा क्वितोवा भी तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। हालेप ने उक्रेन की कैटरिना बोंडोरेंको को 6-3, 6-4 से जबकि दो बार की विंबलडन चैंपियन क्वितोवा ने अमेरिका की निकोल गिब्स को 6-3, 6-4 से हराया।

यूएस ओपन में भीषण गर्मी के कारण 12 खिलाड़ी पुरुष वर्ग में और दो खिलाड़ी महिला वर्ग में हट गई हैं। अमेरिका के जैक सोक और डेनिस इस्टोमिन 33 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में मैदान से हट गए। सोक उस समय बेल्जियम के रुबेन बेमेलमैन्स के खिलाफ 6-4, 6-43-6, 1-2से आगे चल रहे थे तब उन्होंने हटने का फैसला लिया। वह कोर्ट पर गिर गए और मेडिकल स्टाफ को आना पड़ा। इसी तरह इस्टोमिन भी ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम के खिलाफ 6-4, 6-4, 1-0 से आगे चल रहे थे।
विज्ञापन

पेस और सानिया की आसान जीत, पहुंचे अगले दौर में

देश के शीर्ष युगल खिलाड़ी लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा अपनी-अपनी स्पर्धाओं में यूएस ओपन के दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं।

पेस और उनके स्पेनिश जोड़ीदार फर्नांडो वर्डास्को ने पुरुष युगल के पहले दौर में फ्लोरिन मेयर और फ्रैंक मोडेर की जर्मनी की जोड़ी को आसानी से 6-2, 6-3 से हराया। पेस और वर्डास्को को अगले दौर में जगह बनाने में केवल 62 मिनट का समय लगा।

उन्होंने दो बार ब्रेक प्वाइंट बचाए और तीन बार ब्रेक प्वाइंट हासिल भी किए। अब उनका मुकाबला अमेरिका के स्टीव जानसन और सैम क्वेरी से होगा जिन्होंने शीर्ष वरीय अमेरिकी हमवतन जोड़ी माइक और बॉब ब्रायन को 7-6, 5-7, 6-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

महिला युगल में शीर्ष वरीय भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने अमेरिका की कैटलिन क्रिस्टियन और सबरीना सैंटामारिया को 6-1, 6-2 से पराजित किया। सानिया और हिंगिस को 56 मिनट चले मुकाबले में दो बार अपनी सर्विस गंवानी पड़ी जबकि उन्होंने सात बार प्रतिद्वंद्वी जोड़ी की सर्विस तोड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें