दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का शानदार प्रदर्शन जारी है और साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर गए हैं।
जोकोविच ने न्यूयार्क में खेले जा रहे टूर्नामेंट में ऑसि्ट्रयन की आंद्रेस हैदर-माउरर को सीधे सेटों में हरा दिया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में जोकोविच ने 6-4, 6-1, 6-2 से जीत हासिल की।
सर्बिया के नोवाक जोकोविच जो पहले दौर में तीन गेम हार गए थे लेकिन बाद में वापसी करते हुए पहला सेट आसानी से जीत लिया था। मुकाबले में उनका बैकहैंड और फोरहैंड शानदार रहा।
ऑस्ट्रेलिया और विंबल्डन ओपन चैंपियन ने 27 विनर्स लगाए और 28 साल के प्रतिद्वंद्वी पर लगातार दबाव बनाए रखा। आंद्रेस ने करियर में 9 चैंलेजर खिताब जीते थे लेकिन एक भी एटीपी जीत नहीं सके हैं।