फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: 'खेलों के महाकुंभ' के लिए जोकोविच रवाना, 'गोल्डन स्लैम' पर होगी नजर

Tue, 20 Jul 2021 10:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड

सार

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की नजरें इस साल गोल्डन स्लैम पर टिकी हैं।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : Wimbledon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने खेलों के महाकुंभ में भाग लेने के लिए मंगलवार को टोक्यो के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले उन्होंने प्रेस वार्ता की। इस दौरान सर्बिया के इस स्टार ने कहा कि खेलों के लिए वे खुद को तैयार और प्रेरित महसूस कर रहे हैं। 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविच हालांकि टोक्यो में मिलने वाली चुनौती से अच्छी तरह अवगत हैं।

विज्ञापन


जोकोविच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'टोक्यो में कई खिलाड़ी हैं। अगर मैं नाम लूं तो (दानिल) मेदवेदेव, (स्टेफानोस) सितसिपास और (एलेक्जेंडर) ज्वेरेव। वे संभवत: सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं लेकिन यह लंबा टूर्नामेंट है और कुछ भी हो सकता है।' सर्बिया के इस टेनिस खिलाड़ी ने इस महीने विंबलडन का खिताब जीतकर रोजर फेडरर और रफेल नडाल के 20 एकल ग्रैंडस्लैम खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी की थी और उनकी नजरें इस साल गोल्डन स्लैम पर टिकी हैं, जिसमें सत्र के चारों ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक एकल टेनिस स्वर्ण पदक शामिल होता है।

जोकोविच ने कहा था- टोक्यो ओलंपिक जाने के 50-50 चांस
गौरतलब है कि विंबलडन जीतने के बाद जोकोविच ने कहा था कि टोक्यो ओलंपिक में खेलने का पक्का फैसला अभी तक नहीं लिया है। दर्शकों की अनुपस्थिति और टोक्यो में कोरोना वायरस से जुड़े कड़े प्रतिबंधों को देखते हुए जोकोविच जापान की यात्रा करने को लेकर उहापोह की स्थिति में थे। विंबलडन खिताब जीतने के बाद कहा था, 'मुझे इस बारे में सोचना होगा। मेरी योजना शुरू से ही ओलंपिक खेलों में भाग लेने की थी लेकिन वर्तमान स्थित को देखकर मैं कुछ तय नहीं कर पा रहा हूं। पिछले दो तीन दिनों में मैंने जो कुछ सुना उससे यह अभी 50-50 जैसी स्थिति है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें