शीर्ष वरीयता प्राप्त स्टैनिसलास वावरिंका ने एडुअर्ड रोजर वेसेलिन को हराकर दूसरी बार चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया।
दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी वावरिंका इससे पहले 2011 में भी यह टूर्नामेंट जीत चुके हैं। वावरिंका के कैरियर का यह पांचवां एटीपी वर्ल्ड टूर खिताब है।
एकतरफा फाइनल में एडुअर्ड रोजर वेसेलिन को सीधे सेटों में 7-5, 6-2 से मात दी।
अपने पहले एटीपी खिताब की तलाश में खिताबी मुकाबला खेलने उतरे वेसेलिन ने पहले सेट में वावरिंका को कुछ टक्कर दी लेकिन जबरदस्त फॉर्म में चल रहे स्विट्जरलैंड के वावरिंका से वह पार नहीं पा सके।
दूसरा सेट लगभग एकतरफा रहा और वावरिंका ने एक घंटे 35 मिनट में खिताब पर कब्जा कर लिया। वावरिंका ने तीन महीने पहले ही वेसेलिन को स्विस इंडोर्स बेसेल में भी हराया था।