फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंबलडन में आज टॉस करेगी ‘स्माइल परी’ पिंकी

Sun, 07 Jul 2013 01:49 PM IST
लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की ‘स्माइल परी’ पिंकी रविवार को विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष सिंगल्स के फाइनल में टॉस करने उतरेगी।
विज्ञापन


आज शाम फाइनल टॉप सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच और दूसरी सीड ब्रिटेन के एंडी मरे के बीच खेला जाएगा।

इस ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट मेजबान देश ब्रिटेन को उम्मीद है कि पिंकी सोनकर की मौजूदगी से उसका भाग्य बदलेगा और उसे 77 साल बाद अपना विंबलडन चैंपियन मिल जाएगा।
विज्ञापन


11 वर्षीय पिंकी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के रामपुर दबाही गांव की रहने वाली है। पिंकी स्माइल ट्रेन की ब्रैंड एंबेसडर है। यह संगठन दुनियाभर में 80 देशों के उन बच्चों की इलाज के लिए सुविधा मुहैया कराती है जिनके होठ कटे हुए होते हैं।
विज्ञापन


कटे हुए होठ पिंकी के संघर्ष पर आज से छह साल पहले स्माइल पिंकी के नाम से एक वृत्तचित्र बनाई गई थी जिसने ऑस्कर का पुरस्कार जीता था।

भारत स्थित ब्रिटिश उच्चायुक्त जेम्स बेवन ने पिंकी को फाइनल का टिकट प्रदान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें