फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारियन बार्तोली बनीं विंबलडन की नई चैंपियन

Sun, 07 Jul 2013 03:35 AM IST
लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस की मारियन बार्तोली का विंबलडन खिताब जीतने का सपना आखिरकार शनिवार को पूरा हो गया। यहां खेले गए
विज्ञापन

महिला सिंगल्स के फाइनल में बर्तोली ने जर्मनी की सबाइन लिसिकी को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से करारी शिकस्त देकर पहली बार पहली बार कोई ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया।

15वीं सीड खिलाड़ी बार्तोली कैरियर का दूसरा ग्रैंडस्लैम फाइनल मुकाबला खेलने उतरी थी जबकि 23वीं सीड लिसिकी पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के खिताबी मुकाबले में पहुंची थी।
विज्ञापन


इससे पहले 2007 में बार्तोली ने विंबलडन में ही फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन तब उन्हें अमेरिकी खिलाड़ी वीनस विलियम्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन इस बार बार्तोली ने कोई चूक नहीं कि और पहले ही सेट से लिसिकी पर दबदबा कायम किया।
विज्ञापन


अपने फाइनल तक के सफर में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स और गत उपविजेता पोलैंड की एग्निस्जका रद्वावांस्का की चुनौती को ध्वस्त करने वाली लिसिकी फाइनल में बार्तोली के समक्ष कोई खास चुनौती पेश नहीं कर पाई और उन्होंने लगातार सेटों में हथियार डाल दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें