फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया से रिश्ता बचाने के लिए क्या कहा शोएब ने

Sat, 20 Dec 2014 02:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और उनके पति एवं पूर्व पाक कप्तान शोएब मलिक के बीच रिश्तों को लेकर खटास की चर्चा काफी गरमाई हुई है। यहां तक कि चर्चाओं में दोनों के बीच तलाक तक की खबर शुरु हो गई है।
विज्ञापन


इन सब घटनाओं के बीच शोएब मलिक ने सानिया और खुद के रिश्ते को बचाने के लिए आगे आना पड़ा है। शुक्रवार को शोएब ने
सार्वजनिक तौर पर तलाक की खबरों को बेबुनियाद और बकवास बताया।

उन्होंने कहा कि हमारे बीच रिश्ते को लेकर कोई मनमुटाव नहीं है। उन्होंने कहा कि हम दोनों काफी अच्छी मैरिज लाइफ गुजार रहे हैं। सानिया और मेरे(शोएब) के बीच कोई भी प्राब्लम नहीं है और इस तरह की अनर्गल बातें हम दोनों को काफी तकलीफ देती है।

हुमानिया और और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त

कुछ दिन पहले पाकिस्तानी चैनलों में यह खबर मुख्यतः प्रकाश में आई थी कि इन दिनों शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमानिया मलिक और उनके परिवार से नजदीकियां बढ़ा दी है।

इस पर शोएब ने सफाई देते हुए पाकिस्तानी अखबार 'जंग' को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हुमानिया सिर्फ उनकी एक अच्छी दोस्त हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।

उन्होंने कहा, शादी की शुरूआत में सानिया और मुझे हमारे रिश्ते को बढाने में कुछ परेशानी जरूर आई थी, लेकिन आज हम दोनों हंसी-खुशी रह रहे हैं।

विज्ञापन

अगर मौका मिले तो वर्ल्ड कप जरुर खेलूंगा

वर्ल्ड कप 2015 पर पूछे गए एक प्रश्न पर शोएब ने कहा कि मैंने यह कभी नहीं कहा कि मैं वर्ल्ड कप नहीं खेलूंगा। अगर सेलेक्टर्स मुझे मौका देते हैं तो मैं अपनी टीम का हिस्सा जरूर बनूंगा।

उन्होंने कहा, आज मैं जो कुछ भी हूं, सब कुछ ‌क्रिकेट की बदौलत हूं। इसलिए ‌अपनी टीम को आगे ले जाने के लिए मुझे जो भी करना पड़े मैं जरूर करुंगा।ं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें