फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ओपन: सेरेना की ग्रैंड स्लैम में 350वीं जीत, फेडरर भी जीते

Mon, 20 Jan 2020 03:36 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 02 खिलाड़ी हैं सेरेना ओपन ईरा में दिग्गज रोजर फेडरर के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वालीं
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन : मात्र 58 मिनट में पोटापोवा को हराकर दूसरे दौर में पहुंचीं विलियम्स
  • 24वां ग्रैंड स्लैम जीतकर दिग्गज मारगेरट कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी पर है सेरेना की निगाह
  • बार्टी, ओसाका, वोज्नियाकी और क्वितोवा ने भी पार की पहले दौर की बाधा
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेरेना विलियम्स, नाओमी ओसाका और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एशलघे बार्टी ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब की कवायद में लगी 38 वर्षीय सेरेना ने रूस की एनस्तासिया पोटापोवा के खिलाफ पहला सेट 19 मिनट में जीता और फिर सिर्फ 58 मिनट में 6-0, 6-3 से जीत दर्ज कर जता दिया क्यों उन्हें दावेदार माना जा रहा है। सेरेना की यह ग्रैंड स्लैम में 350वीं जीत है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला जबकि रोजर फेडरर के बाद दूसरी खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन


सेरेना अगर खिताब जीत जाती हैं तो वह दिग्गज मारगेट कोर्ट के सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब की बराबरी कर लेंगी। गत चैंपियन ओसाका ने चेक गणराज्य की मैरी बोजकोवा को 80 मिनट में 6-2, 6-4 से जबकि सेरेना की सहेली कैरोलिना वोज्नियाकी ने अमेरिका की क्रिस्टी एन को 6-1, 6-3 से बाहर कर रास्ता दिखाया। बार्टी ने एक सेट हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए लेसिया सुरेंको को 5-7,6-1,6-1 से और पेत्रा क्वितोवा ने कैटरीना सिनिकोवा को 6-1,6-0 से पराजित किया। अमेरिका की सोफिया केनिन ने इटली की मार्टिना ट्रेविसान को 6-2, 6-4 से, क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिच ने अमेरिका की क्रिस्टीना मैकहाले को 6-3, 6-0 से और रूस की इकटेरिना अलेक्सांद्रोवा ने स्विट्जरलैंड की जिल टीचमैन को 6-4, 4-6, 6-2 से हराया।

कोको ने फिर किया वीनस का शिकार : सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन 39 वर्षीय वीनस एक बार फिर 15 साल की कोको गॉफ से पार नहीं पा सकीं। अमेरिकी सनसनी कोको ने हमवतन वीनस को पहले ही दौर में  7-6 (7/5) 6-3 से बाहर कर दिया। पिछले साल विंबलडन में भी कोको ने वीनस को मात दी थी। स्लोएने स्टीफंस को चीन की झांग शुआई के हाथों 6-2,5-7,2-6 से हार मिली।

विज्ञापन

20 साल से पहले दौर में कभी नहीं हारे फेडरर

रिकॉर्ड बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन मेलबर्न में पिछले बीस वर्षों के पहले दौर में नहीं हारने का रिकॉर्ड कायम रखा है। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी 38 वर्षीय फेडरर ने अमेरिका के स्टीव जानसन को 6-3, 6-2, 6-2 से पराजित किया। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने जॉन लेनार्ड स्ट्रफ को 7-6(7/5), 6-2, 2-6,6-1 से और स्टेफानोस सितसिपास ने सल्वाटोरे कारुसो को 6-0,6-2,6-3 से पराजित किया। इटली केमाटियो बेरेटिनी ने ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू हैरिस को 6-3, 6-1, 6-3 से, अर्जेंटीना के गुइडो पेला ने स्थानीय खिलाड़ी जॉन पैट्रिक स्मिथ को 6-3, 7-5, 6-4 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

शापोवालोव व करोरिच का सफर थमा : कनाडा के युवा स्टार डेनिस शापोवालोव और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक का सफर पहले ही दौर में थम गया। शापोवालोव को हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स से 3-6, 7-6 (9/7), 1-6, 6-7 (3/7) से और कोरिक को अमेरिका के सैम क्वेरी से 3-6, 4-6, 4-6 से शिकस्त मिली।
48 मैच नहीं हो सके मूसलाधार बारिश के चलते  
 
विज्ञापन

बारिश के कारण अफरा-तफरी का माहौल बना

मूसलाधार बारिश के चलते पहले दिन 64 में से 48 मैच नहीं हो सके अब यह मंगलवार को होंगे। बारिश के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  जंगलों में लगी आग के कारण धुंध के चलते पिछले सप्ताह क्वालिफाइंग के दौरान कई खिलाड़ियों को खांसी और सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके कारण टूर्नामेंट के आयोजन में देरी की संभावना बन गई थी। हालांकि यह तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू हुआ लेकिन लेकिन चार घंटे बाद ही मूसलाधार बारिश के कारण बाहर के कोर्ट पर खेल रोकना पड़ा। मंगलवार को भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है जिससे मैचों के प्रभावित होने की संभावना है।

प्रजनेश का मैच भी टला
भारतीय खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वर का जापान के तात्सुमा इटो के खिलाफ होने वाला पहले दौर का मैच भी बारिश के चलते मंगलवार को होगा। क्वालिफायर में हारने के बावजूद किस्मत के सहारे एकल के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले दुनिया के 122वें नंबर के प्रजनेश अगर जीत जाते हैं तो उनका सामना सर्बियाई दिग्गज जोकोविच से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें