दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एटीपी फाइनल्स में अपनी जगह पक्की कर ली है। वह इस टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले जोकोविच ने रविवार को छठा विंबलडन और कुल 20वां ग्रैंडस्लैम जीतकर रोजर फेडरर और राफेल नडाल की बराबरी की।
विज्ञापन
बता दें कि 34 वर्षीय जोकोविच ने रविवार को खेले गए विंबलडन फाइनल में इटली के माटेओ बेरेटिनी को 6-7(4), 6-4, 6-4, 6-3 से हराकर अपना रिकॉर्ड 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। इसके साथ ही उन्होंने इसी साल नवंबर में तुरीन में होने वाले एटीपी फाइनल्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।