लिएंडर पेस के बाद भारत की एक और खिलाड़ी ने अमेरिकी ओपन के डबल्स वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
सानिया मिर्जा और उनकी चीनी जोड़ीदार जेई झेंग ने महिलाओं के डबल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चौथी सीड सु-वेई सिय और शिउई पेंग को हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
सानिया ने इसके साथ ही महिला डबल्स में एक और मुकाम हासिल कर लिया है। वह सभी चारों ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं।
वह चारों ग्रैंड स्लैम में सिर्फ फ्रेंच ओपन के ही फाइनल में पहुंची हैं। महिला डबल्स के अलावा यह मिश्रित डबल्स में दो ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं।
10वीं सीड सानिया-झेंग को विंबल्डन चैंपियन ताइपे की पेंग और चीन की पेंग की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 7-6 से हराया।
सानिया पहली बार अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची हैं, जबकि चौथी बार वह किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम चार में प्रवेश किया है। सानिया ने इसके साथ ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
सानिया के अलावा पेस और रादेक स्टेपानेक भी पुरुष डबल्स के अंतिम चार में प्रवेश कर चुके हैं।