फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सानिया भाभी, पाकिस्तानी भी आपको बहुत प्यार करते हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी के विंबलडन में महिलाओं का डबल्स खिताब जीतने पर ट्विटर पर खूब बधाइयां मिल रही हैं। हैशटेग सानिया मिर्जा भारत में नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सानिया और हिंगिस को बधाई दी है। राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया गया, "सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस को विंबलडन में महिला डबल्स जीतने पर दिली मुबारकबाद। सानिया मिर्जा की उपलब्धि भारतीय युवाओं को प्रेरणा देगी।"

मध्य एशिया की यात्रा पर गए मोदी ने ट्वीट किया, "मार्टिना हिंगिस और सानिया मिर्जा आपने बेहतरीन टेनिस खेली और विंबलडन में शानदार जीत दर्ज की। हमें तुम पर गर्व है और हम बहुत खुश हैं।"
विज्ञापन


भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है। ट्विटर पर कई लोगों का कहना है कि यह पहला मौका है जब दोनों देश एक साथ खुशी मना सकते हैं क्योंकि सानिया भारत की बेटी हैं और पाकिस्तान की बहू।

Hearty congratulations @MirzaSania @mhingis on winning women's doubles in Wimbledon, @MirzaSania's achievement will inspire youth of India— President of India (@RashtrapatiBhvn) July 12, 2015


Well played @mhingis & @MirzaSania. You played wonderful tennis & registered a fantastic win at @Wimbledon. We are proud & very happy.— Narendra Modi (@narendramodi) July 12, 2015

'भाभी हम आपको प्यार करते हैं'

ट्विटर पर चंदन साहू लिखते हैं, "अंततः वो पहला दिन आ ही गया जब भारत और पाकिस्तान दोनों खुश हैं।" सानिया के पति और क्रिकेटर शोएब मलिक ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए लिखा, "मुझे उस पर गर्व है। दृढ़ संकल्प, अनुशासन, फोकस और बड़े सपनों से ही एथलीट बनते हैं।"

वहीं पाकिस्तान के उमेर एलन ने लिखा, "भाभी, ये भारत के बारे में नहीं है ये हमारी भाभी के बारे है। भाभी आप जहां भी हो आगे बढ़ती रहो। हम पाकिस्तानी आपको प्यार करते हैं।"

बधाई भारत को या पाकिस्तान को?

वहीं पवन खेड़ा ने @Pawankhera हैंडल से ट्वीट किया, "सानिया मिर्जा ने विंबलडन डबल्स खिताब जीत लिया है। क्या आरएसएस जल्दी से बताएगा कि मैं किसे मुबारकबाद दूँ- भारत को या पाकिस्तान को।"

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने लिखा, "सानिया और मार्टिना को विंबलडन जीतने पर बधाई। सानिया तुम हमें गर्व महसूस कराती रहती हो।" शाहरुख खान ने सानिया को मुबारकबाद देते हुए ट्वीट किया, "और सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने खुश कर दिया। बहुत अच्छा खेले। तुम्हें मेरा प्यार।"

विज्ञापन

भारतीय अच्छे डबल्स प्लेयर क्यों हैं?

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सानिया को मुबारकबाद देते हुए लिखा, "सानिया और हिंगिस को बधाई। यह भारत के लिए बड़े गर्व की बात है। भारतीय इतने अच्छे डबल्स प्लेयर कैसे होते हैं?"

जबकि फाइम पटेल ने ट्वीट किया, "सानिया को मुबारकबाद। वो सच्ची भारतीय हैं। उन लोगों के मुँह पर तमाचा जिन्होंने उनके भारतीय होने पर शक किया।" कुमार प्रशांत ने लिखा, "सानिया...इतनी सयानी !!! ... इतनी पारदर्शी और पवित्र जीत...देश ऐसी सौगात कभी भूलेगा नहीं।"

प्रतीक राज ने ट्वीट किया, "सानिया मिर्जा दस साल पहले भी प्रेरणा थीं और आज भी प्रेरणा हैं।" फिल्म स्टार जेनेलिया देशमुख ने ट्वीट पर बधाई देते हुए कहा, "सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस को मुबारकबाद। सानिया तुम पर गर्व है। आप हमें गर्व की अनुभूति कराती रहती हैं।"

डॉक्टर आशीष अग्रवाल ने लिखा, "सानिया हमें तुम पर गर्व है और तुम आज भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा हो।

Congratulations to Sania Mirza and Martina Hingis. Great honour for India. Why Indians are better Doubles Players ?— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 12, 2015


So proud of her ❤️ The high level determination, discipline, focus, & big dreams that athletes r made of @MirzaSania pic.twitter.com/M8wJWyd7ca— Shoaib Malik (@realshoaibmalik) July 12, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें