फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी वुहान ओपन के फाइनल में

Sat, 01 Oct 2016 12:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सानिया मिर्जा - फोटो : getty
विज्ञापन
भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा एक और डब्लयूटीए खिताब के नजदीक पहुंच गई हैं। सानिया ने चेक गणराज्य की अपनी जोड़ीदार बारबोरा स्ट्राइकोवा के साथ वुहान ओपन के फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन


सेमीफाइनल मुकाबले में सानिया-स्ट्राइकोवा की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने ताइपे की हाओ चियांग चैन और यंग जेन चान को 6-4, 3-6, 10-7 से पराजित किया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में सानिया और स्ट्राइकोवा ने टिमिया बाबोस और यारोस्लेवा श्वेदोवा की जोड़ी को 6-3, 7-6 से पराजित किया।

नई जोड़ीदार स्ट्राइकोवा के साथ सानिया पिछले चार टूर्नामेंट में तीन जीत चुकी हैं। इससे पहले उनकी जोड़ी स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ थी। सानिया ने हिंगिस के साथ भी जोरदार सफलताएं हासिल कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें