फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस ओपन में सानिया और बोपन्ना आगे बढ़े

Sun, 06 Sep 2015 06:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने सीधे सेटों में जीत दर्ज कर अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ यूएस ओपन के अंतिम-16 दौर में जगह बना ली।
विज्ञापन

शीर्ष वरीय सानिया और मार्टिना हिंगिस ने महिला युगल में स्विस खिलाड़ी टिमिया बासिन्की और चीनी ताइपे की चिया जुंग चुआंग की जोड़ी को एक घंटे चले मैच में 6-1, 6-1 से हराया।
सानिया और हिंगिस का अब 13वीं वरीयता की मिशेल क्राइसेक और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रीकोवा से मुकाबला होगा।
भारत और स्विट्जरलैंड की जोड़ी को ब्रेक प्वाइंट हासिल करने के सात मौके मिले जिनमें से पांच में वे सफल रहीं। उन्होंने 18 विनर लगाकर अपनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को पस्त करने में कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मर्जिया की छठी वरीयता जोड़ी ने पोलैंड के मारिस्ज फ्रीस्टनबर्ग और मैक्सिको के सैंटियोगा गोंजालेज को 6-3, 7-6 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
यह मैच एक घंटे 26 मिनट चला। लिएंडर पेस और उनकी स्पेनिश जोड़ीदार फर्नांडो वर्डास्को शनिवार को पुरुष युगल में हार गए थे।
जबकि सानिया और ब्राजील के उनके जोड़ीदार ब्रूनो सोरेस को मिश्रित युगल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें