यूएस ओपन में भारत के लिए निराशाजनक रहा जब लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ युगल मुकाबलों में पराजित हो गए।
मिश्रित युगल में पिछली चैंपियन सानिया और ब्रूनो सोरेस की जोड़ी को पहले दौर में आंद्रिया हलावाकोवा और लबास कुबोट की चेक गणराज्य की जोड़ी से 65 मिनट में 3-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले शुक्रवार को भारत के लिएंडर पेस और स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को की जोड़ी पुरुष युगल के दूसरे दौर में स्टीव जानसन और सैम क्वेरी की गैर वरीय अमेरिकी जोड़ी से 5-7, 6-4, 3-6 से हार गई।