भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने शनिवार को रूस की इलेना वेसनीना और कैटरीना मकारोवा की रूसी जोड़ी को दो घंटे 25 मिनट चले कड़े मुकाबले में 5-7, 7-6, 7-5 से हराकर विंबलडन महिला युगल का खिताब जीत लिया। सानिया का महिला युगल में यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।
इससे पहले सानिया मिक्सड डबल्स में 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2012 में फ्रेंच ओपन हमवतन महेश भूपति के साथ मिलकर जीत चुकी है इसके अलावा उन्होंने पिछले साल यूएस ओपन में मिक्सड डबल्स का खिताब ब्राजील के ब्रूनो सुआरेस के साथ मिलकर जीता था।