अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन के बाद विबंलडन में बाजी मारकर इस साल तीन ग्रैंड स्लैम अपनी झोली में डाल दिए। उनका मुकाबला फाइनल में स्पेन की 21 साल की गार्बिन मुगुरुजा के खिलाफ था। पलड़ा निश्चित रुप से शुरू से ही 33 वर्षीय सेरेना का ही भारी था।
विज्ञापन
फाइनल के लिए कड़े संघर्ष के साथ पहुंची मुगुरुजा सात बाद विबंलडन जीत चुकी सेरेना को अपना आदर्श भी मानती है। फाइनल मुकाबले में सेरेना ने अपने से 12 साल छोटी मुगुरुजा को 6-4 और 6-4 से सीधे दो सेटों में ही हरा दिया। हालांकि फाइनल में मुगुरुजा ने सेरेना के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया।
मैच के बाद मुगुरुजा ने कहा कि वह सात-आठ साल पहले सेरेना के वीडियो देखकर ही टेनिस के गुर सीखा करती थी। हालांकि पिछले साल फ्रेंच ओपन के दूसरे राउंड में जरूर मुगुरुजा ने सेरेना को हराकर सबको चौंका दिया था। अब तक दोनों की चार बार भिड़ंत हुई है जिसमें तीन बार सेरेना जीतने में सफल रही है।
विज्ञापन
मुगुरुजा के नाम भी हैं कई उलटफेर
स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा ने विंबलडन में गजब का प्रदर्शन किया है। बीसवीं वरीयता की खिलाड़ी ने कई उलटफेर किए। वह 19 साल बाद फाइनल में पहुंचने वाली पहली स्पेनिश खिलाड़ी हैं। इससे पहले 1996 में अरांशा सांचेज विकारियो ने फाइनल में जगह बनाई थी।
विंबलडन में मुगुरुजा का हौसला स्पेन की कोंचिता मार्टिनेज ने भी बढ़ाया। वह विंबलडन खिताब जीतने वाली पिछली स्पेनिश खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1994 में अनुभवी मार्टिना नवरातिलोवा को हराकर विंबलडन खिताब पर कब्जा किया था।
वहीं, सेरेना ने सेमीफाइनल में रूस की मारिया शारापोवा को सीधे सेटों में हराकर उन्होंने दिखा था दिया कि वह खिताब जीतकर ही दम लेंगी। इस साल फाइनल तक के सफर में सेरेना ने चार मैच तो सीधे सेटों में जीते हैं।
सेरेना विलियम्स : अमेरिका सेमीफाइनल में रूस की शारापोवा को 6-3, 6-4 से हराया। क्वार्टर फाइनल में बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को 3-6, 6-2, 6-3 से मात दी। चौथे राउंड में अमेरिका की वीनस विलियम्स को 6-4, 6-3 से पराजित किया। तीसरे दौर में ब्रिटेन की हीदर वाटसन को 6-2, 4-6, 7-5 से शिकस्त दी। दूसरे दौर में हंगरी की टाइमा बाबोस को 6-4, 6-1 से हराया। पहले दौर में रूस की गेस्पेरियन मार्गेरिटा को 6-4, 6-1 को मात दी।
गार्बिन मुगुरुजा : स्पेन सेमीफाइनल में पोलैंड की एग्निस्का रादवांस्का को 6-2, 3-6, 6-3 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में स्विस खिलाड़ी टाइमा वेसिंसज्की को 7-5, 6-3 से हराया। चौथे राउंड में डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। तीसरे दौर में जर्मनी की एंजेलिक कर्बर को 7-6, 1-6, 6-2 से पराजित किया। दूसरे दौर में क्रोएशिया की मिरजाना लुसिक को 6-3, 4-6, 6-2 से हराया। पहले दौर में अमेरिका की वारवारा लेपचेंको को 6-4, 6-1 से