फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस ने पहले मुकाबले में चैंपियन क्रोएशिया को हराया

Wed, 20 Nov 2019 08:10 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Andrey Rublev - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कारेन खाचानोव और आंद्रेई रूबलेव के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रूस ने अपने पहले डेविस कप फाइनल्स में गत चैंपियन क्रोएशिया को एकतरफा मुकाबले में 3- 0 से मात देकर दमदार शुरुआत की। दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी खाचानोव ने क्रोएशिया के नंबर एक बोर्ना कोरिक को 6-7, 6-4, 6-4 से और रूबलेव ने बोर्ना गोजो को 6-3, 6-3 से मात दी।

विज्ञापन


डेनिल मेदवेदेव रूस की टीम में नहीं हैं। रूस को दूसरे ग्रुप मैच में स्पेन से खेलना है। इसमें 18 टीमों को छह समूहों में बांटा गया है। विजेता और दो सर्वश्रेष्ठ उपविजेताओं को अंतिम आठ में जगह मिलेगी। खाचानोव और रूबलेव ने युगल मुकाबले में इवान डोडिच और निकोला मेकटिच को 7-6, 6-4 से मात दी। ग्रुप एफ में कनाडा ने इटली को 2-1 से और बेल्जियम ने ग्रुप डी में कोलंबिया को मात दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें